{"_id":"61ec6952d0981009886fe5b6","slug":"woman-recovered-cash-on-remand-kurukshetra-kurukshetra-news-knl968336179","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमांड पर महिला ने बरामद कराई नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमांड पर महिला ने बरामद कराई नकदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कनाडा भेजने के नाम पर 6.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी रूबीना वासी लुधियाना को अदालत से दो दिन के रिमांड पर लेकर 10 हजार रुपये बरामद करने के बाद जेल भेज दिया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि 13 नवंबर 2020 को राजेंद्र कुमार वासी कारसा डोड (करनाल) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी जॉनी वासी कुरुक्षेत्र के साथ जान पहचान थी। जॉनी ने उसे रूबीना के पास लुधियाना उसके कार्यालय लेकर गया था। रूबीना ने उसे कहा कि वह कनाडा के लिए उसके परिवार का 10 साल का वीजा लगवा देगी, जिसके एवज में उसने 25 लाख रुपये मांग की थी। बात तय होने पर रूबीना ने उससे एडवांस में छह लाख 10 हजार रुपये मांगे थे, जिसे उसने 2 जनवरी 2017 को पासपोर्ट व अन्य कागजात दिए थे। उसके बाद बाद उसने 10 जनवरी पांच लाख 10 हजार रुपये नकद और 17 फरवरी को एक लाख रुपये का चेक जॉनी को दिया था।
जॉनी ने उनको 7 मार्च की एयर टिकट की फोटो कॉपी दी थी, लेकिन 4 मार्च को रुबीना ने उन एयर टिकट को रद्द करा दिया था। शक होने पर उन्होंने जांच कराई तो वीजा नकली मिले थे। जब वह जॉनी के साथ रूबीना से मिलने गए और टिकट रद्द कराने का कारण जानना चाहा। इस पर रूबीना ने बताया कि 25 लाख रुपये मिलने के बाद एयर टिकट दोबारा करा देंगे और उनके पासपोर्ट और वीजा देने से मना कर दिया था। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच करते हुए स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने आरोपी महिला रुबीना को गिरफ्तार करके अदालत के आदेश पर दो दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस ने महिला से 10 हजार रुपये बरामद करके अदालत के आदेश से जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।