फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Woman died after being buried under wall in Kurukshetra

Kurukshetra: टंकी की दीवार गिरी, दबने से दो महिलाओं की मौत, तीन घायल, कपड़े धोते समय हुआ हादसा

Tue, 11 Apr 2023 05:11 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 11 Apr 2023 05:11 PM IST
सार

गांव थाना गुजरान के भट्ठे पर कपड़े धोते समय हादसा हुआ। घटना के बाद हड़कंप मच गया। घायल महिलाएं अस्पताल में दाखिल कराईं गई हैं। ठेकेदार पर लापरवाही बरतने के आरोप हैं।

विज्ञापन
Woman died after being buried under wall in Kurukshetra
दीवार गिरने से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिहोवा के गांव थाना गुजरान क्षेत्र में मंगलवार को ईंट भट्ठे पर कपड़े धो रही महिलाओं पर पानी की टंकी की दीवार गिर गई। मलबे दबने से दो महिलाओं की मौत हो गई और तीन घायल हो गईं। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। भट्ठा मजदूरों ने ठेकेदार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जानकारी देने के बाद पानी की टंकी में आई दरार ठीक नहीं कराई गई।

विज्ञापन


बताया गया कि कैथल रोड पर स्थित भट्ठे पर काम करने वाली महिलाएं सुबह की साढे आठ बजे अपने कपड़े धो रही थीं। उसी समय लगभग सात फुट ऊंटी पानी की टंकी की दीवार उन पर गिरी गई, जिसके नीचे महिलाएं दब गई। यह देखकर वहा मौजूद मजदूरों में हड़कंप मच गया और सभी महिलाओं को मलबे के नीचे से निकालने में जुट गए।
विज्ञापन


मजदूरों ने मलबे में दबी कुसुम, गरिमा, सुंदरी, चमनी व बबीता को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। रास्ते में घायल कुसुम की मौत हो गई। हालत गंभीर होने पर सुंदरी को करनाल रेफर कर दिया गया। करनाल ले जाते समय सुंदरी ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इसी बीच हादसे की सूचना पाकर मौके पुलिस और गोयल भट्टा कंपनी के मालिक गिन्नी मित्तल भी मौके पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूर अमित ,राजपाल, कुलदीप आदि मजदूरों ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से गोयल भट्ठे पर ईंटों को बनाने का काम कर रहे हैं। वहां भट्टा मालिकों ने एक पानी की टंकी बनाई है, जिस पर सभी मजदूर नहातेऔर कपड़े धोते हैं। पानी की टंकी में कई दिनों से दरार आई हुई थी। उन्होंने इस बारे में ठेकेदार को भी अवगत करवाया था, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी और यह हादसा हो गया।


भट्ठा मालिक गिन्नी मित्तल ने बताया कि उन्हें सुबह हादसे की सूचना मिली थी। वे तत्काल मौके पर पहुंचे थे। कुछ महिलाओं को चोटें लगने की जानकारी मिली। उनका इलाज शुरू करवा दिया है। वे पीड़ितों की ह संभव मदद करेंगे। गुमथला गढु चौकी इंचार्ज नरेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिस महिलाओं की मौत हुई हैं, उनके परिजनों के बयान ले लिए गए हैं। बयान के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed