{"_id":"6281621627d4e542835e42cb","slug":"woman-accused-of-cheating-arrested-kurukshetra-kurukshetra-news-knl10831225","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी की आरोपी महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगी की आरोपी महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। सीआरपीएफ के जवान को लोन दिलवाने के बहाने साढ़े 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने गिरोह की तीसरी सदस्य एक महिला को गिरफ्तार किया है। इस महिला के कब्जे से पुलिस ने चार मोबाइल बरामद किए हैं। महिला अलग-अलग नंबर से लोगों को कॉल करके कम ब्याज दर लोन देने के लुभाने का काम करती थी। पुलिस ने आरोप पूजा सक्सेना वासी गाजियाबाद (यूपी) को अदालत में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने बताया कि तीन मार्च को सिंदर पाल वासी गुमथला गढू ने थाना सदर पिहोवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि वह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में कार्यरत है। वह अपनी 98वीं बटालियन के साथ कश्मीर के कुपवाड़ा में ड्यूटी पर तैनात है। एक दिन उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने अपना नाम मनीष कुमार बताया था।
उसने बताया कि वह एक निजी कंपनी से बोल रहा है और लोन दिलाने का काम करता है। वह उसकी बातों में आ गया और उसके कहे अनुसार उसे जरूरी कागजात भेजे थे। उसके बाद उसने उससे अलग-अलग खातों में 14,46,622 रुपये जमा कराए थे, मगर न तो उसे कोई लोन दिलाया और न ही उसके पैसे वापस किए थे। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच साइबर सेल को दी थी।
विज्ञापन
मामले की जांच करते हुए टीम ने आरोपी ऋषिकेश तिवारी हाल वासी जनता फ्लैट नया खंड द्वितीय इंद्रापुरम गाजियाबाद व महिला कोमल वासी जनता मजदूर कॉलोनी न्यू जफराबाद भजनपुरा उत्तर पूर्वी दिल्ली को गिरफ्तार करके अदालत से पांच दिन रिमांड पर लिया था। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने गिरोह की सदस्य पूजा सक्सेना को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार मोबाइल बरामद किए। आरोपी को अदालत में पेश करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है तथा मामले की जांच जारी है।