फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Within two hours the accused ran away with the student, raped and planned murder

दो घंटे के अंदर आरोपी छात्रा को लेकर भागा, दुष्कर्म किया और योजना बना कर दी हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Within two hours the accused ran away with the student, raped and planned murder
मौत से पहले साढ़े 16 वर्षीय छात्रा के साथ एक जुलाई की रात के दो घंटे बेहद खौफनाक गुजरे। दो घंटे में आरोपी उसे बाइक पर लेकर जनसुई हेड गया। वहां उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद बाइक की सफाई के लिए रखी बनियान से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। किसी को शक न हो इसलिए शव नहर में फेंक दिया। छात्रा को जान से मारने की योजना भी आरोपी ने इन दो घंटे के अंदर ही बना ली थी। दरअसल, छात्रा आरोपी पर उसे घर ले जाने का दबाव बना रही थी, लेकिन शादीशुदा होने के कारण आरोपी उसे घर नहीं ले सकता था। इसी के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया था। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले में पोक्सो एक्ट भी जोड़ दिया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी फोटोग्राफर जरनैल सिंह वासी सलपानी खुर्द को अदालत में पेश किया। जहां से उसे छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

झांसा में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि एक जुलाई को उसकी साढ़े 16 साल की बेटी रात करीब 10 बजे घर से लापता हो गई थी। शिकायत पर केस दर्ज करके इसकी जांच नरेश पाल को सौंपी गई थी। चार जुलाई सुबह करीब 11 बजे दबखेड़ी पुल के पास छात्रा का शव नहर से बरामद हुआ था। परिजनों की शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया था। मामले की जांच अपराध अन्वेषण शाखा-दो को दी गई थी। इस टीम ने जांच करते हुए आरोपी जरनैल सिंह को गिरफ्तार करके अदालत के आदेश से छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि छात्रा को बहला-फुसला कर वह बाइक पर रात को थाना झांसा क्षेत्र में घूमता रहा। इस दौरान वह छात्रा को बार-बार उसके घर छोड़ने की बात कहता रहा, लेकिन छात्रा उसके घर आने की जिद करने लगी। शादीशुदा होने के कारण वह उसे अपने घर नहीं ले जा सकता था। इसलिए उसने छात्रा की हत्या की योजना बना ली। वह उसे लेकर नहर की पटरी से होता हुआ थाना नग्गल (अंबाला) के क्षेत्र में पहुंचा। यहां पर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाइक में पड़ी बनियान से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए शव को नहर में फेंक कर वह अपने घर आकर सो गया ताकि किसी को उस पर शक न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed