फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Withdrawal of one lakh 25 thousand rupees from account by changing ATM card

Kurukshetra News: एटीएम कार्ड बदल खाते से निकाले एक लाख 25 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Withdrawal of one lakh 25 thousand rupees from account by changing ATM card
बाबैन। एक बैंक उपभोक्ता के खाते से एटीएम कार्ड बदलकर एक लाख 25 हजार रुपये निकाल लिए गए। रिंपी देवी वासी गांव टाटका ने बताया कि उसका बेटा एटीएम बूथ पर 13 जुलाई को पैसे निकलवाने गया था। जहां दो-तीन व्यक्ति खड़े मिले। उन्होंने उसे बातों में उलझा लिया और एटीएम कार्ड बदल लिया। बाद में उनके पास शाहाबाद मारकंडा के एटीएम बूथ से उक्त रकम निकाल लिए जाने का संदेश मोबाइल पर आया तो वे हैरान रह गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



जज का पालतू कुत्ता चोरी
पिहोवा। एक जज का पालतू कुत्ता चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। बदायूं, उत्तराखंड निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह जज के पास चतुर्थ श्रेणी के तौर पर कार्यरत है। जज ने अपनी कोठी पर पालतू कुत्ता रैंबो रखा हुआ है। 18 जुलाई को कुत्ता सुबह करीब सात बजे कोठी के बाहर घूम रहा था। इसी दौरान कोई उसे चुरा कर ले गया।
विज्ञापन



पहले रिश्तेदारी बताई फिर ठंडा पिला जेब से उड़ाए आठ हजार
लाडवा। एक व्यक्ति के साथ पहले रिश्तेदारी निकाली और फिर उसे नशा मिला हुआ ठंडा पिलाकर जेब से आठ हजार रुपये निकाल लिए। राजकुमार निवासी कड़ामी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ट्रैक्टर मैकेनिक है और गत दिवस अपनी दुकान गांव मथाना से सामान लेने के लिए लाडवा बैंक से पैसे निकलवाने चला गया। जहां से उसने छह हजार रुपये निकलवाए। जब वह बैंक से बाहर आया तो एक अनजान व्यक्ति मिला और कहने लगा वह उन्हें जानता है। आपस में बातचीत हुई तो अनजान व्यक्ति ने उसके गांव में अपनी रिश्तेदारी बताई और बातों में उलझा लिया। उसने कहा कि रिश्तेदारी निकल आई है तो अब ठंडा तो पिलाना ही होगा। वह उसे दुकान पर ले गया जहां कोल्ड डि्रंक्स पिला दी। दुकान से बाहर निकलते ही उसे बेहोशी सी होने लगी। उसे जब होश आया तो आरोपी फरार हो चुका था। उसकी जेब से आठ हजार रुपये भी गायब थे। उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




हमला कर दुकान से 69 हजार रुपये निकाल ले जाने का आरोप
कुरुक्षेत्र। कार खरीद व बेचने का काम करने वाले एक युवक पर हमला करने व उसकी दुकान में गल्ले से 69 हजार रुपये निकाल लिए जाने का मामला सामने आया है। विक्की वासी बाहरी मोहल्ला ने आरोप लगाया कि उन्होंने करनैल सिंह को पुरानी कार बिकवाई थी, जिसकी उसने उस समय तसल्ली भी की थी। गत दिवस वह अपनी दुकान पर पार्टनर के साथ बैठा था। तभी करनैल सिंह वासी बाबैन आया और उसके साथ कार में कोई खामी बताकर मारपीट करने लगा। उसके साथ कई और भी लोग थे। उन्होंने उसकी दुकान में भी तोड़फोड़ की तो गल्ले से 69 हजार एक सौ रुपये भी निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed