फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Will establish two of the world's best skill centers in Kurukshetra: Naveen

कुरुक्षेत्र में दुनिया के दो बेहतरीन कौशल केंद्र स्थापित करेंगे : नवीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Will establish two of the world's best skill centers in Kurukshetra: Naveen
कुरुक्षेत्र। हल देकर भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल का स्वागत करते हुए। संवाद
कुरुक्षेत्र। हम मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपनों को शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से साकार कर सकते हैं। कुरुक्षेत्र को आदर्श संसदीय क्षेत्र बनाने और युवाओं के रोजगार व स्वरोजगार के लिए विश्व स्तरीय दो कौशल विद्या केंद्र की स्थापना करेंगे, जहां नौकरी देने दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां आएंगी। यह भरोसा भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल ने दिया। वे रेलवे रोड स्थित धीमान ब्राह्मण पंचायत सभा में आयोजित एक सभा को संबोधित कर रहे थे, जिसमें पिछड़ा वर्ग ए, सामाजिक संस्थाओं के अधिकारियों व नवनियुक्त पंच, सरपंचों, जिला परिषद, ब्लॉक समिति के सदस्यों, पिछड़े वर्ग की धर्मशालाओं के प्रधान व अन्य मौजिज नागरिक मौजूद थे। उन्हें संबोधित करते हुए नवीन जिंदल ने कहा कि कौशल विद्या केंद्र हमारे युवाओं का पथ-प्रदर्शक बनकर पूरे मान-सम्मान से जीने का अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम के संयोजक व पूर्व जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र माजरी, अनिल धीमान के अलावा अन्य सदस्यों ने उनका स्वागत किया और उन्हें साथ देने का वादा किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर श्याम लाल जांगड़ा पूर्व जज एवं लोकपाल सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के पूर्व सचिव मदन मोहन छाबड़ा, सुंदर लाल धीमान, इंद्र कुमार, कर्मबीर पांचाल, शीतल भट्ट, बक्शीश सिंह, ईश्वर सिंह रजक, राजीव कश्यप, मनजिंद्र कश्यप, बलजीत आदि ने भी नवीन जिंदल का स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय पुरस्कार अवार्डी टेक चंद धिकताना ने लकड़ी का हल नवीन जिंदल को भेंट किया। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के संकल्प पत्र का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed