फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   who will be winner in KU election, decision today

केयू चुनाव में किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज

Thu, 05 Nov 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Thu, 05 Nov 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
who will be winner in KU election, decision today
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी गैरशिक्षक कर्मचारी संघ (कुंटिया) की चौधर पाने के लिए चुनाव मैदान में उतरे तीनों ग्रुपों ने अपनी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन


बुधवार को जीत के लिए कर्ण सिंह ग्रुप, कक्कड़ ग्रुप और रजवंत ग्रुप के प्रत्याशियों ने यूनिवर्सिटी में शक्ति प्रदर्शन किया। एक निर्दलीय उम्मदीवार ने भी प्रधान पद के लिए ताल ठोकी है। बुधवार को सभी प्रत्याशियों ने मतदाताओं से वोट मांगे।

यूनिवर्सिटी में कार्यरत 1504 कर्मचारी आज प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। बुधवार को देर शाम तक इसके लिए बैठक  चलती रहीं।

तैयारियां मुकम्मल
चुनाव अधिकारी डॉ. अनिल वशिष्ठ ने बताया कि कुंटिया चुनाव के तीन मतदान बूथ बने हैं। इनके लिए यूनिवर्सिटी कंम्यूनिटी सेंटर में अलग-अलग व्यवस्था की गई है। कुंटिया के कुल रजिस्टर्ड वोट 1504 है। सुचारू व्यवस्था के लिए 50  टीचर पोलिंग स्टाफ में, 35 से 40 की ड्यूटी काउंटिंग में लगाई है।
विज्ञापन



मतदान का समय सुबह 9 से शाम 5 बजे तक होगा। दोपहर 2 बजे से 2: 30 बजे तक लंच रखा गया है। वोटिंग टाइम के कुछ समय बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

पहचान पत्र दिखाना होगा
डॉ. वशिष्ठ ने बताया कि बोगस वोट न डलें इसके लिए सभी वोटरों को यूनिवर्सिटी से अप्रूव अपना आईकार्ड दिखाना होगा। यदि वह नहीं है, तो कोई दूसरा मान्य प्रूफ दिखाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अलावा कुंटिया के 16 ईसी मेंबर बनते हैं, जिनमें  से 7 निर्विरोध चुने जा चके हैं, बाकी 9 के लिए चुनाव होगा।

कर्ण सिंह ग्रुप से विभिन्न पदों के उम्मीदवार
1. प्रधान : रामकुमार गुज्जर  
2. वरिष्ठ उपप्रधान : दर्शन लाल
3. उपप्रधान : विष्णु नाथ
4. महासचिव : भारत भूषण
5. सहसचिव : अंशुल शर्मा
6. प्रेस सचिव : नरेंद्र सारसा
7. कोषाध्यक्ष : वकील चंद

रजवंत कौर ग्रुप के उम्मीदवार
1. प्रधान : रजवंत कौर
2. वरिष्ठ उपप्रधान : कृष्ण कुमार
3. उपप्रधान : मुकेश कुमार
4. महासचिव : रामेश्वर सैनी
5. सहसचिव : जगदीश कमोदा
6. प्रेस सचिव : कर्मवीर शर्मा  
7. कोषाध्यक्ष : पवन कुमार रंगा

सुनील कक्कड़ ग्रुप के उम्मीदवार
1. प्रधान : सुनील कक्कड़
2. वरिष्ठ उपप्रधान : पोली राम
3. उपप्रधान : चंदन सिंह
4. महासचिव : रामलाल
5. सहसचिव : रविंद्र तोमर
6. प्रेस सचिव : रामशरण सैनी
7. कोषाध्यक्ष : विजय शर्मा

ये हैं निर्दलीय प्रत्याशी
प्रधान पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में महेंद्र सिंह नैन ने भी नामांकन दाखिल किया है। इसके अलावा 16 कार्यकारिणी सदस्यों को मतदान से चुना जाएगा।  


कुंटिया चुनाव के लिए केयू प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रो.अनिल वशिष्ठ को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। उनकी देखरेख में शांतिपूर्वक मतदान कराया जाएगा। इसके साथ ही मुख्य सुरक्षा अधिकारी को भी निर्देश दिए हैं। एसपी कुरुक्षेत्र को पत्र लिखकर अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
डॉ. प्रवीण सैनी, रजिस्ट्रार, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed