फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Who filled in the boxes kept money in their trash: Saini, Kurukshetra

जिन्होंने बक्सों में भरकर रखे पैसे, उन्हीं के हुए रद्दी : सैनी, कुरुक्षेत्र

Wed, 16 Nov 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Wed, 16 Nov 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
 जाली करेंसी ने देश की अर्थव्यवस्था खराब कर दी थी। उसको देखते हुए प्रधानमंत्री ने 1000 और 500 के नोट को बंद करने का निर्णय बेहद सराहनीय है। इसके बाद उन लोगों के पैसे रद्दी के भाव हो गए हैं  जिन्होंने बक्सों में पैसे भरकर रखे थे। यह कहना है भाजपा सांसद राजकुमार सैनी का। वे महात्मा ज्योतिराव फूले की पुण्यतिथि पर 28 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होने वाले समानता महासम्मेलन में लोगों को आमंत्रित करने के लिए झांसा रोड स्थित एक निजी पैलेस में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि 28 नवंबर को कुरुक्षेत्र में समानता का महाकुंभ होगा जिसमें अनेक दलित पिछड़ी जातियों के लोग भाग लेंगे। सांसद ने कहा की हुड्डा और चौटाला व उनकी पार्टी ने जनता को लूटने का काम किया। इस अवसर पर पवन सैनी, लवली सैनी आशु बिशनगढ़, रामपाल नम्बरदार, परवीन गॉड, बलबीर बाजीगर, गुरनाम सैनी, नायब सिंह पटाकमाजरा, राजकुमार सैनी, जग्गनाथ हरियापुर समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। एसवाईएल मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है अगर उसको सही तरह से हैंडल नहीं किया गया तो उसका हाल भी आरक्षण की तरह हो सकता है। इसलिए इसे समय रहते ही कंट्रोल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed