फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Weather changed since late night, it rained early in the morning, cold wave lasted throughout the day

Kurukshetra News: देर रात से मौसम बदला, अल सुबह हुई बारिश, दिनभर चली शीतलहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Weather changed since late night, it rained early in the morning, cold wave lasted throughout the day
कुरुक्षेत्र। सुबह के समय हुई बारिश के बाद झांसा रोड पर भरें बारिश में से होकर गुजरते वाहन। संवा
कुरुक्षेत्र। पिछले दो दिन से बदले मौसम के मिजाज से कई क्षेत्रों में हुई बूंदाबांदी ने जहां गेहूं किसानों के चेहरों पर रौनक लाने का काम किया है तो वहीं सब्जी किसान चिंतित हो उठे हैं। उधर बारिश होने से जहां तापमान में गिरावट आई तो वहीं लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर में कई जगहों पर पानी भर गया और लोग दिक्कतों से जूझते रहे। बारिश होने के बाद शीत लहर का असर देखने को मिला, जिसके चलते ठंड बढ़ गई, जिसके चलते लोग ठंड से बचने के लिए अलाव सेंकते भी दिखाई दिए।
विज्ञापन

बुधवार देर रात मौसम में बदलाव हुआ, जिसके चलते आसमान में बादल छा गए और अल सुबह जिले भर में कई जगहों पर बारिश हुई। वहीं बारिश होने के बाद दिन भर चली तेज हवाओं ने भी लोगों की परेशानियों का बढ़ाया। तेज हवाओं के चलते ठंड और ज्यादा बढ़ गई। जबकि बारिश होने से बाजारों में भी रौनक कम दिखाई दी, जिससे दुकानदारों के चेहरे भी मायूस नजर आए। हालांकि किसानों का कहना है कि बारिश से गेंहू की फसल की फसल को फायदा मिलेगा, इससे गेंहू के दानों का अच्छी तरह से विकास होगा और गेंहू की बेहतर फसल होने की उम्मीद है। वीरवार को अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री रहा। वहीं मौसम के जानकार कल धूप खिलने के आसार तो वहीं शनिवार को फिर से मौसम में बदलाव होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


बारिश से गेहूं की फसल को फायदा : डॉ. सीबी सिंह
कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के चलते अब मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड का असर देखने को मिल रहा है। बारिश होने से गेहूं की फसल को फायदा हुआ है, इस बारिश से हरियाणा, पंजाब और उतर प्रदेश में गेहूं की फसलों के दानों का पूरी तरह से विकास हुआ है, जिससे गेहूं की फसल की बंपर पैदावार होगी। इस बारिश से अभी तक किसी भी तरह का फसलों में नुकसान नहीं है। अगले कई दिनों तक मौसम में बदलाव रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





गेहूं के दाने का मोटा होगा आकार : पुन्नू राम
किसान पुन्नू राम ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते हुई बारिश गेहूं की फसलों के लिए वरदान साबित हुई है। इस बारिश से गेहूं की फसलों के दाने का आकार मोटा होगा, जिससे फसल का पुरा विकास होगा। इस बार बारिश होने से फसल को विशेष फायदा होगा। जिलेभर में गेहूं की फसल की बंपर पैदावार होगी।









बरसात गेहूं की फसल के लिए बनी संजीवनी
इस्माईलाबाद। शहर और गांवों में देर रात से रुक-रुककर बारिश हुई और दिन भर आसमान में बादल छाए रहे, साथ ही ठंडी हवा चलती रही, जिससे तापमान में गिरावट आने से ठंडक बढ़ गई। ठंड से बचने के लिए लोग अपने घरों में दुबके रहे। वहीं बारिश से गेहूं की फसल को काफी फायदा होने का अनुमान जताया जा रहा है। किसान राजेश शर्मा जलबेहड़ा, कृष्ण शर्मा, दीपचंद ने बताया कि गेहूं की फसल को इस समय बरसात की काफी ज्यादा जरूरत थी। बरसात से ही गेहूं के पौधे ने ग्रोथ किया है। जबकि ज्यादा बारिश होने से आलू, तोरी की फसलों को नुकसान की संभावना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed