फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Weather changed in Haryana, Dense fog in Kurukshetra, visibility reduced to only 20 meters

हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला: कुरुक्षेत्र में घना कोहरा, दृश्यता केवल 20 मीटर तक सिमटी; ठंड का एहसास बढ़ा

Wed, 06 Nov 2024 08:21 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 06 Nov 2024 08:21 AM IST
सार

कुरुक्षेत्र में घने कोहरे के कारण स्कूली बच्चों और कार्यालय जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, अब ठंड बढ़ने की संभावना है और तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
Weather changed in Haryana, Dense fog in Kurukshetra, visibility reduced to only 20 meters
कुरुक्षेत्र में घना कोहरा - फोटो : संवाद

विस्तार

 

विज्ञापन

धर्म नगरी कुरुक्षेत्र में बुधवार सुबह घना कोहरा छा गया, जिससे ठंड का एहसास और बढ़ गया। कोहरे के कारण दृश्यता महज 20 मीटर तक रह गई, जिसके चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और दुर्घटना की आशंका बनी रही। शहर के विभिन्न इलाकों में कोहरे की तीव्रता अलग-अलग रही, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

सुबह 8 बजे तक अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दोपहर में तापमान 30 डिग्री तक पहुँचने की संभावना है। घने कोहरे के कारण स्कूली बच्चों और कार्यालय जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, अब ठंड बढ़ने की संभावना है और तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी। अगले सप्ताह मौसम में और बदलाव आ सकता है, जिससे सर्दी का असर और तेज होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed