फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Water still accumulated in the fields, farmers worried

Kurukshetra News: खेतों में अब भी जमा पानी, किसान चिंतित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Water still accumulated in the fields, farmers worried
इस्माईलाबाद। मारकंडा नदी में अब पानी का बहाव पूरी तरह से सामान्य हो चुका है। शुक्रवार को यह 1800 क्यूसेक तक रहा लेकिन गांव नैसी के पास टूटे दूसरे तटबंध को बांधे जाने का काम नहीं किया जा सका। हालांकि अब मारकंडा से आने वाले पानी की अधिक मार नहीं रही है और पिछले करीब 10 दिन से खेतों में जमा बाढ़ का पानी धीरे-धीरे उतर रहा है।
विज्ञापन

यह पानी उतरने के साथ धान की फसल में नुकसान और सड़कों व खेतों में जाने वाले रास्तों पर भी तबाही के निशान छोड़ रहा है। खेतों में जाने वाले रास्ते खराब हो चुके हैं और सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। पिछले करीब 10 दिनों से खेतों में पानी के चलने के कारण धान की फसल में अधिक नमी बन चुकी है जिससे बची हुई फसल में बीमारी आने की संभावना भी बढ़ गई है। आबादी क्षेत्र के आसपास जमा पानी उतरने से हालात सामान्य हो रहे हैं लेकिन बाढ़ के पानी के साथ आई गंदगी व मलबे के कारण मक्खी मच्छरों की भरमार हो गई है। कुछ खेतों में बाढ़ का पानी चल रहा है, जिसे निकलने में अभी दो से तीन दिनों का समय और लग सकता है। अब किसानों को दोहरी चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed