फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   water scarcity in amar vihar colony, Kurukshetra

अमर विहार कॉलोनी में पानी की किल्लत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
water scarcity in amar vihar colony, Kurukshetra
पानी की समस्या को लेकर रोष जताते अमर विहार कॉलोनी के लोग। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। अनाज मंडी के साथ बसी अमर विहार कॉलोनी में पीने के पानी की किल्लत बनी है, जिस कारण यहां के बाशिंदों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी न मिलने के कारण लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त किया।
वहीं नगर पालिका के पूर्व प्रधान गुलशन ने जनस्वास्थ्य विभाग को चेतावनी दी है कि अगर एक सप्ताह के भीतर समस्या का हल न किया गया तो वह एसडीएम कार्यालय का घेराव कर धरना देंगे। साथ ही कहा कि जब तक यहां पानी की समस्या हल नहीं होती वह अपने निजी कोष से यहां पर पानी का टैंकर भेजने का काम करेंगे। कॉलोनी वासी प्रदीप कुमार, सोहन लाल, राजकुमार, प्रवीन व बलकार ने कहा कि यहां पानी का ट्यूबवेल तो लगा हुआ है, लेकिन घरों तक सप्लाई नहीं पहुंचाई गई।
विज्ञापन

वहीं ट्यूबवेल के साथ ही पेट्रोलियम लाइन है और जिस पर पानी की लाइन की क्रॉसिंग के लिए एनओसी पेट्रोलियम विभाग से लेकर आनी है, लेकिन करीब डेढ़ साल से एनओसी को लेकर उन्हें गुमराह किया जा रहा है। कॉलोनी के लोगों ने कहा कि महिलाओं व बच्चों को कई किलोमीटर से पानी ढोना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड के पूर्व पार्षद जसबीर सैनी ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद यहां ट्यूबवेल लगा था। उनका प्रयास है कि यह समस्या जल्द दूर हो जाए। इस संबंध में विधायक रामकरण काला ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में है और इस समस्या को हल करने के लिए लगातार प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इस समस्या का हल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed