फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Water logging due to rain, water filled on major roads

बारिश से जलभराव, प्रमुख सड़कों पर भरा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Water logging due to rain, water filled on major roads
एक सप्ताह पहले बरस कर शांत हुआ मानसून बुधवार को फिर से सक्रिय हो गया। सुबह झमाझम बारिश से एक तरफ जहां लोगों को कई दिनों से सता रही गर्मी से राहत मिली, वहीं कुछ जगह फिर से हुए जलभराव के कारण परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। जिले में औसतन छह एमएम बारिश हुई। इस बार का मानसून पिछले दो साल के मुकाबले कमजोर चल रहा है। 2021 और 2020 में इन दिनों मानसून की अच्छी बारिश हो चुकी थी, लेकिन इस बार सक्रिय होने के पहले ही दिन ही अच्छे से बरस कर फिर एक दिन हल्की बारिश करने के बाद से शांत था।
विज्ञापन

अब मौसम विभाग द्वारा लगातार बारिश की संभावना जताई जा रही है, जिसे देखते हुए नगर परिषद अलर्ट मोड में है और अधिकारियों की निगरानी में कर्मचारी लगातार नालों की सफाई में जुटे हुए हैं। उधर एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक खुद फील्ड में उतरे हुए हैं। बुधवार को उन्होंने हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के अधिकारियों को साथ लेकर सरस्वती नदी के किनारे खानपुर ड्रेन, खेड़ी मारकंडा, मोहन नगर, गांधी नगर, झांसा रोड का निरीक्षण किया। इन सभी स्थलों पर सीवरेज पंपिंग स्टेशन की भी जांच की। इसके बाद एसडीएम ने वशिष्ठ कॉलोनी, कुबेर कॉलोनी, कॉलेज कॉलोनी और नई अनाज मंडी के साथ लगते क्षेत्रों का भी जायजा लिया। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों पर नगर परिषद व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को पैनी निगाह रखने के आदेश दिए।
विज्ञापन

बॉक्स
75 प्रतिशत तक जा रही आर्द्रता, चिपचिपाहट कर रही परेशान
दिन में आर्द्रता 75 प्रतिशत तक पहुंचने से चिपचिपाहट वाली गर्मी खूब सता रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार ऊमस जितनी ज्यादा होगी बारिश भी उतनी ही बरसेगी। रात के समय आर्द्रता 90 तक पहुंच रही है। पंखे व कूलर के आगे बैठकर भी बिल्कुल राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
कमियों को किया जाएगा दुरुस्त
एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक ने कहा कि सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पानी निकासी के लिए प्रबंध किए गए हैं। अगर फिर भी किसी स्तर पर कोई कमी पाई गई तो संबंधित विभाग के अधिकारी उसे तुरंत दूर करने का प्रयास करेंगे। इस मानसून के सीजन में सभी विभागों को सक्रिय रहना होगा। जिन-जिन संवेदनशील क्षेत्रों में बरसाती पानी का ज्यादा प्रभाव नजर आएगा, वहां-वहां पानी निकासी के लिए अतिरिक्त पंपों की व्यवस्था की जाएगी।

बॉक्स
फसलों के लिए अमृत समान बारिश : डॉ. सीबी सिंह
कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह ने कहा बेशक मानसून अभी अच्छे से सक्रिय नहीं हुआ है, लेकिन इससे फसल को भी कोई नुकसान नहीं है। मानसून की बारिश फसलों से लिए अमृत के समान है। इन दिनों किसानों ने बैंगन, फूल गोभी, मिर्च व टमाटर सहित कई सब्जियों की रोपाई की हुई है। बारिश से उन सभी फसलों को फायदा होगा। धान के लिए तो बारिश बहुत फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed