फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Warning to surround MLAs' residence, Kurukshetra

विधायकों के आवास घेरने की चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Warning to surround MLAs' residence, Kurukshetra
जाट धर्मशाला में किसान यूनियन की बैठक को संबोधित करते गुरनाम सिंह चढ़ूनी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) की विशेष बैठक मंगलवार को जाट धर्मशाला में भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूूनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राज्यभर से आए सैकड़ों किसानों ने हिस्सा लिया। इस दौरान केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया गया। साथ ही वादे पूरे न होने पर सत्ता दल के विधायकों के आवास का घेराव करने की चेतावनी दी गई।
बैठक में किसान आंदोलन के दौरान संगठन को दिए गए चंदे और खर्च का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। इसी के साथ जिला स्तर का ब्यौरा भी पेश करने की मांग रखी गई। इसके अलावा किसान आंदोलन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। गुरनाम सिंह चढ़ूूनी ने कहा कि आंदोलन के दौरान प्रदेश में किसानों पर दर्ज मामलों को वापस लेने के लिए मुख्यमंत्री के साथ सहमति बनी थी, मगर अभी भी अदालत ने कई किसानों को नोटिस मिल रहे हैं। हालांकि कई मामले रद्द भी किए गए हैं। वहीं रेलवे की तरफ से कोई भी केस वापस नहीं लिया गया है। इसके लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखकर वादा याद दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान शहीद व गंभीर रूप से चोटिल हुए किसानों को मुआवजा जारी नहीं किया गया है। इसके लिए जल्द ही भाकियू का प्रतिनिधिमंडल सरकार से बातचीत करेगा। भविष्य में भी किसान आंदोलन की भांति किसान, मजदूर और कमरे वर्ग की लड़ाई समूह बनाकर लड़नी होगी। इसके लिए सक्रिय राजनीति भी बेहतरीन विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस विषय पर फैसला लेने के लिए जल्द ही दो दिन का सेमिनार लगाया जाएगा। इस सेमिनार में संगठन के भविष्य व आगामी रणनीति पर विचार होगा। सरकार ने उनकी मांगें पूरी नहीं की तो विधायकों के आवास पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके राकेश बैंस, कर्म सिंह मथाना, सुमन हुड्डा, कांता आलड़िया, सत्यवान नरवाल, सिकंदर, सुधीर जाखड़, संजू गुंदीयाना, मनदीप, जसबीर मामू माजरा आदि मौजूद रहे।
दो अप्रैल को डीसी को देंगे ज्ञापन
चढ़ूूनी ने कहा कि पिछले दिनों हुई बेमौसम की बरसात से कई किसानों की फसल खराब हो गई। सरकार ने अब तक न तो फसल की गिरदावरी कराई और न ही मुआवजा जारी किया है। इस मामले में भाकियू की ओर से दो अप्रैल को मुख्यमंत्री के नाम जिला स्तर पर डीसी को ज्ञापन दिया जाएगा।

दिखावे की राजनीति करती है आप : आलड़िया
पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाकियू की राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष कांता आलड़िया ने आम आदमी पार्टी (आप) और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। कहा कि आम आदमी पार्टी दिखावे की राजनीति करती है। पंजाब चुनाव में जीत के बाद आप ने एक भी गरीब को राज्यसभा के लिए नामित नहीं किया। पार्टी ने केवल जनता के वोट हथियाने के लिए दिखावा किया था। अब पंजाब सरकार शहीद भगत सिंह और बाबा साहब का फोटो लगाकर कमेरे वर्ग को ठगना चाहती है। उन्होंने नौ अप्रैल को अंबाला में नई पार्टी बनाने का एलान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed