{"_id":"5873d8574f1c1bb037ba805f","slug":"wall-5-year-child-drop-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिरने से 5 वर्षीय बच्चा घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार गिरने से 5 वर्षीय बच्चा घायल
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Tue, 10 Jan 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीका रोड स्थित एक ईट भट्ठे पर पानी के टैंक की दीवार गिरने से पांच वर्षीय बच्चा गंभीर से रुप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए चीका के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कराह साहिब चौकी के हेड कांस्टेबल तेजबीर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव दिवाना स्थित एक ईंट भट्ठे पर बने पानी के टैंक की दीवार गिरने से एक पांच वर्षीय बच्चा घायल हो गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंच गए। जहां भट्ठे पर काम करने वाले शिवजी ने बताया कि पानी के लिए टैंक बनाया था। आज वह उसमें पानी भर रहा था और उसका पांच वर्षीय बेटा आशीष भी उसके साथ खड़ा था। अचानक टैंक की दीवार गिर गई और उसका बेटा आशीष दीवार की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन