फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Violent clash between two prisoners in jail, both injured, Kurukshetra

जेल में दो बंदियों के बीच हिंसक झड़प, दोनों जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Violent clash between two prisoners in jail, both injured, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिला जेल में दो बंदियों के बीच हुई हिंसक झड़प में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। बंदी कृष्ण कुमार की हालत गंभीर होने के चलते उसे करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रेफर किया गया है, जबकि दूसरे बंदी सादर खान का इलाज एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा है।
कृष्ण कुमार वासी दादूपर (करनाल) पर हत्या तथा सादर खान वासी सहारनपुर पर लूट-डकैती के मामले दर्ज हैं। दोनों के बीच पिछले कुछ समय से तनातनी चल रही थी। घटना के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जिला जेल उप-अधीक्षक अश्वनी कुमार ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि जिला जेल में सायं गिनती करने के पश्चात सभी कैदियों और बंदियों को बैरकों में भेज दिया गया था। इसी दौरान बंदी सादर खान और बंदी कृष्ण कुमार आपस में भिड़ गए। दोनों ने एक-दूसरे पर जान से मारने के इरादे से हमला किया। इसमें दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात जेल कर्मचारियों ने तुरंत दोनों को काबू किया। दोनों को जख्मी हालत में एलएनजेपी अस्पताल लाया गया, जहां से बंदी कृष्ण दादूपर को गंभीर चोटों के चलते करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

सेक्टर-सात पुलिस चौकी प्रभारी जयकरण ने बताया कि जिला जेल उप-अधीक्षक अश्विनी कुमार की शिकायत पर बंदी सादर खान और कृष्ण कुमार के खिलाफ जेल में जान से मारने की नीयत से लड़ाई-झगड़ा करके जेल नियमों की उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। दोनों बंदियों के खिलाफ जेल अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed