फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Villagers submitted memorandum on stoppage of water drainage in Saraswati Colony

Kurukshetra News: सरस्वती कॉलोनी में पानी निकासी बंद होने पर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Villagers submitted memorandum on stoppage of water drainage in Saraswati Colony
बाबैन। नाले को खुलवाते हुए सरपंच संजीव सिंगला व पंचायत सक्रेटरी विरेंद्र सिंह। संवाद
लाडवा/बाबैन। बाबैन के लाडवा-शाहबाद रोड के पास स्थित सरस्वती कॉलोनी में पानी निकासी रुकने के बाद लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों ने इक्ट्ठा होकर पानी निकासी सुचारू करने का आह्वान किया। ग्रामीण शीला देवी, सुनीता देवी, अमृत कौर ने बताया कि शाहाबाद लाडवा रोड के दुकानें बनाने के लिए मिट्टी डलवाई गई है और नाले के सामने मिट्टी गिरने के बाद सरस्वती कॉलोनी के लोगों का पानी की निकासी बंद हो गई है, जिस कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर सरपंच संजीव सिंगला गोल्डी व पंचायत सचिव विरेंद्र सिंह पहुंचे, जिनके समक्ष लोगों ने अपनी समस्या रखी और मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीण कमलेश, पूजा और सलोचना ने कहा कि जल्द से जल्द समस्या का हल किया जाए, ताकि लोगों को पानी की निकासी की समस्या से निजात मिल सके। सरपंच संजीव सिंगला गोल्डी ने कहा कि जो दुकान नाले के सामने बनाई जा रही है, उनके पास से पंचायती नाला गुजरता है और जल्द ही पंचायत के द्वारा नाले की निशान देही करवाकर नाले को बनाया जाएगा। किसी भी व्यक्ति को पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा नही करने दिया जाएगा। सचिव विरेंद्र सिंह ने आश्वासन दिया जल्द ही नाले की निशान देही करवा कर उसे सही ढंग से बनाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed