फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Vigilance investigation completed on painting work dispute in hostel

Kurukshetra News: हॉस्टल में पेंटिंग कार्य विवाद पर विजिलेंस जांच पूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Vigilance investigation completed on painting work dispute in hostel
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के भीम भवन हॉस्टल में हुए पेंटिंग कार्य को लेकर चल रही विजिलेंस जांच वीरवार को पूरी हो गई। इस दौरान जांच अधिकारी राम किशन शर्मा ने नौशाद अली सहित विश्वविद्यालय के पूर्व व वर्तमान आला अधिकारियों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

पूर्व एक्सईएन ने जांच में कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान ही भवन का डिस्टेंपर और ऐक्रेलिक पॉलिमर इमल्शन पेंट का काम करवाया गया था, जिसे ठेकेदार नौशाद अली ने किया था। उन्होंने यह भी बताया कि कार्य का आवंटन मेसर्स मेहंदीपुर बालाजी सहकारी समिति के नाम से किया गया था, किंतु कार्यान्वयन दोनों पक्षों की आपसी सहमति से ठेकेदार नौशाद अली द्वारा किया गया था। ठेकेदार नौशाद अली ने कहा कि वीरवार को हुई सुनवाई में निष्पक्ष जांच की गई और पूर्व अधिकारियों ने स्वयं स्वीकार किया कि कार्य उन्हीं के माध्यम से पूरा हुआ था। जांच अधिकारी ने सभी पक्षों की गवाही और दस्तावेजों का अवलोकन कर प्रक्रिया पूर्ण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed