फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Vehicles get stuck in a jam every 10 minutes

थानेसर बाजार: वन-वे न होने से हर 10 मिनट के भीतर जाम में फंसे रहते हैं करीब 100 वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Vehicles get stuck in a jam every 10 minutes
कुरुक्षेत्र। थानेसर बाजार में वन-वे न होने के कारण जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। हर 10 मिनट में 100 से ज्यादा वाहन जाम में फंस जाते हैं। पुराने शहर में पड़ने वाले तीन बाजार और सब्जी मंडी में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। साथ ही छह मोहल्लों में करीब 15 हजार की आबादी रहती है। उनका रास्ता भी थानेसर बाजार से होकर गुजरता है। यही नहीं बाजार में छह स्कूल, तीन बैंक, चार क्लीनिक, एक डाकखाने और एक पुलिस थाना सहित एक हजार से ज्यादा दुकानें भी हैं। यहां आने वाले लोग जब वाहन सड़क पर खड़ा कर देते हैं तो बाजार में लंबा जाम लग जाता है। जाम लगने का मुख्य कारण बाजार में वन-वे न होना है। वाहन जिस रास्ते से बाजार में प्रवेश करते हैं, उसी रास्ते से उन्हें बाहर जाना पड़ता है। इससे वाहन उलझ जाते हैं और जाम लग जाता है। थानेसर बाजार में नगर परिषद की पार्किंग भी है, लेकिन इस पार्किंग में पुराने शहर के मोहल्ला वासियों की गाड़ियां खड़ी रहती हैं। ऐसे में बाजार में आने वाले लोगों के वाहन सड़कों पर खड़े होते हैं। इसके अलावा कई दुकानदारों ने दुकानों के आगे 20 से 25 फुट तक अतिक्रमण किया हुआ है। फरवरी 2019 में तत्कालीन डीसी ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया था, लेकिन धीरे-धीरे फिर से स्थिति पहले जैसी हो गई। एसएचओ ट्रैफिक रामकरण का कहना है कि बाजार में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed