फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   various courses of 49 departments

49 विभागों के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले की होड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
various courses of 49 departments
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी जा रही है। 49 विभागों/संस्थानों की पांच हजार से अधिक सीट पर दाखिले के लिए कुल 22 हजार 826 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के पास आवेदन करने के लिए सोमवार तक का समय है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एमएससी ज्योलॉजी की 60 सीटों पर 1143, एमएससी मैथ की 150 सीटों पर 1177, एलएलबी प्रोफेशनल की 172 सीटों पर 1164, एमएससी फिजिक्स की 120 सीटों पर 1055, बॉटनी की 60 सीटों पर 987, एमबीए की 120 सीटों पर 1009, एमएससी केमिस्ट्री नॉन मैथमेटिक्स की 60 सीटों पर 785 और केमिस्ट्री मैथमेटिक्स की 60 सीटों पर 694 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा एमसीए की 120 सीटों पर 640, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी की 50 सीटों के लिए 582, बायोटेक्नोलॉजी की 40 सीटों पर 581, एमए राजनीति विज्ञान की 60 सीटों पर 586, एमकॉम की 130 सीटों पर 587, एमए अंग्रेजी की 120 सीटों पर 562, एमएससी जियोग्राफी की 60 सीटों पर 520, एमए इतिहास की 60 सीटों पर 463, एमए मनोविज्ञान की 50 सीटों पर 402, एमएससी फोरेंसिक साइंस की 30 सीटों पर 330, एमएससी पर्यावरण विज्ञान की 40 सीटों पर 313, एमएससी बायोकेमिस्ट्री की 60 सीटों पर 320, एमएससी होम साइंस की 40 सीटों पर 276, एमए अर्थशास्त्र की 60 सीटों पर 308, एलएलएम की 172 सीटों पर 317, एमएससी कंप्यूटर साइंस सॉफ्टवेयर की 60 सीटों पर 271, एमए संस्कृत 60 सीटों के लिए 183, हिंदी की 60 सीटों के लिए 185, एमए योग की 40 सीटों के लिए 127 तथा एमए लोक प्रशासन की 60 सीटों के लिए 184 आवेदन प्राप्त हुए हैं। लोक संपर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूटीडी/संस्थानों में 171 पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदकों में होड़ लगी हुई है। ऑनलाइन दाखिले के लिए इच्छुक विद्यार्थी 27 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केयू के विभिन्न विभागों एवं संस्थानों में एडमिशन शेड्यूल
केयू के विभिन्न विभागों/संस्थानों में दाखिले की पहली सूची 4 अक्तूबर को लगेगी। वहीं, फीस भुगतान की तिथि 6 अक्तूबर होगी। दाखिले की दूसरी सूची 11 अक्तूबर को लगेगी और फीस भुगतान की तिथि 13 अक्तूबर तक करना होगा। तीसरी सूची 18 अक्तूबर को व फीस भुगतान 21 अक्तूबर तक करना होगा। विभिन्न विभागों/संस्थानों में 8 नवंबर को रिक्त रहने वाली सीटों की अंतिम सूची जारी की जाएगी तथा 10 नवंबर तक विद्यार्थी फीस जमा करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed