फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Vande Bharat Express train will run from Jaipur to Chandigarh via Jind Kaithal track

यात्रियों को राहत: अब जयपुर से वाया जींद-कैथल ट्रैक पर चंडीगढ़ के लिए दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

Tue, 26 Sep 2023 08:20 AM IST
नवीन दलाल अंग्रेज सिंह, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
अंग्रेज सिंह, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 26 Sep 2023 08:20 AM IST
सार

जयपुर से वाया जींद-कैथल से होते हुए चंडीगढ़ पहुंचने वाली वंदे भारत ट्रेन का कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर ठहराव तय किया गया है। जिसके चलते यहां पर्यटकों की संख्या भी बढ़ने की उम्मीद जगी है तो वहीं लोगों की बेहद पुरानी मांग भी पूरी होगी।

विज्ञापन
Vande Bharat Express train will run from Jaipur to Chandigarh via Jind Kaithal track
वंदे भारत एक्सप्रेस (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : PTI

विस्तार

अब कुरुक्षेत्र-कैथल रेलवे ट्रैक पर भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन फर्राटा भरती दिखाई देगी। जयपुर से चलने वाली यह ट्रेन चंडीगढ़ पहुंचेगी, जो 593 किलोमीटर का यह सफर सात घंटे तीस मिनट में तय करेगी। इससे यात्रियों का सफर आसान होगा। इस ट्रेन का धर्मनगरी में भी ठहराव होगा, जिसके चलते यहां पर्यटकों की संख्या भी बढ़ने की उम्मीद जगी है तो वहीं लोगों की बेहद पुरानी मांग भी पूरी होगी।

विज्ञापन


अगले 15 दिनों तक शुरू होने की उम्मीद
हालांकि कुरुक्षेत्र से होते हुए दिल्ली से जम्मू के लिए कुछ माह पहले वंदे भारत ट्रेन चलाई गई थी, लेकिन धर्मनगरी में आज तक इसका ठहराव नहीं किया जा सका जबकि यह क्षेत्र के लोगों की बड़ी मांग रही है। अब जयपुर से वाया जींद-कैथल से होते हुए चंडीगढ़ पहुंचने वाली इस वंदे भारत ट्रेन का कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर ठहराव तय किया गया है। ऐसे में यहां ठहरने वाली यह पहली वंदे भारत ट्रेन होगी, जो कि कई तरह की तकनीकों से लैस होगी। ट्रेन को शुरु करने के लिए रेलवे विभाग की ओर से खाका तैयार कर अमलीजामा पहनाया जा रहा है, उम्मीद जताई जा रही है कि अगले 15 दिनों तक ट्रेन को जयपुर से हरी झंडी मिल सके।
विज्ञापन


तैयारियों में जुटा रेलवे विभाग
अभी तक तैयार योजना के तहत वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव जयपुर से चलकर दौसा, अलवर, रेवाड़ी, रोहतक, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला में भी होगा। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दो राज्यों राजस्थान और हरियाणा को केंद्र शासित चंडीगढ़ से जोड़ने का काम करेगी। जयपुर से सुबह छह बजकर 30 मिनट पर चलकर चंडीगढ़ में दोपहर दो बजे पहुंचेगी, जबकि चंडीगढ़ से वापस शाम तीन बजे चलकर रात 10 बजकर 30 मिनट पर जयपुर पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी तरह से होगी वातानुकूलित

वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने से प्रदेश के यात्रियों को काफी फायदा होने की उम्मीद जताई जा रही है। अब प्रदेश के यात्री जयपुर और चंडीगढ़ का सफर तय कर पाएंगे, जो कि 593 किलोमीटर के करीब है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किराया अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों से थोड़ा ज्यादा होगा, लेकिन पूरी तरह से वातानुकूलित होने से यात्रियों को आराम होगा।

वंदे भारत जल्द होगी शुरू : जेके अरोड़ा

रेलवे के वरिष्ठ अधीक्षक अभियंता जेके अरोड़ा का कहना है कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को पटरी पर उतारने के लिए तैयारी पिछले काफी समय से की जा रही है, जल्द ही रेलवे के उच्च अधिकारियों की टीम ट्रायल के लिए आएगी, इसके पश्चात वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को ट्रेक पर उतारा जाएगा, इसलिए कुरुक्षेत्र-कैथल रेलवे ट्रैक को अपग्रेड किया गया है।

इंटरसिटी के बाद दूसरी एक्सप्रेस ट्रेन होगी वंदे भारत

जींद-कैथल से होते हुए कुरुक्षेत्र तक रेलवे ट्रैक पर अभी तक पैसेंजर ट्रेन के अलावा अधिकतर मालवाहक गाड़ियां ही दौड़ती दिखाई देती हैं। कुछ साल पहले इसी ट्रैक से जयपुर-चंडीगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन चलाई गई थी। अब इसके बाद वंदे भारत एक्सप्रेस दूसरी ट्रेन होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed