फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Vaman Dwadashi Mela-2021 logo and poster released

वामन द्वादशी मेला-2021 का लोगो और पोस्टर जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Vaman Dwadashi Mela-2021 logo and poster released
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा की ओर से बुधवार को वामन द्वादशी मेला-2021 का लोगो और पोस्टर जारी किया गया। करीब 25 साल बाद यह मेला कुरुक्षेत्र के पौराणिक और ऐतिहासिक तीर्थ सन्निहित सरोवर पर लगेगा।
विज्ञापन

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के इस पुरातन पर्व जागृत करने की योजना पिछले दिनों बनी थी, जिसमें कुरुक्षेत्र की करीब 60 से ज्यादा संस्थाओं ने इस मेले को फिर से आयोजित करने की सहमति और आयोजन में सहयोग देने की पहल की थी। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने बताया कि कुरुक्षेत्र में इस पर्व को पुन: जागृत करने की तैयारियां चल रही हैं। यह मेला कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, जीओ संस्था और श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा सहित कुरुक्षेत्र की करीब 50 से ज्यादा संस्थाओं की सहभागिता के साथ भव्य रूप में 16 से 17 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मेले में धार्मिक, सामाजिक और शिक्षण संस्थाओं का भी सहयोग मिल रहा है। भविष्य में भी यह मेला हर वर्ष भव्य रूप में आयोजित किया जाए, इसके लिए भी धर्मनगरी की संस्थाएं आगे आईं हैं। परंपरागत रूप से इस मेले के अवसर पर कुश्ती दंगल और अन्य गतिविधियां आयोजित करने की परंपरा रही है। इन बार मेले में भी इन सभी परंपराओं को निभाया जाएगा। इस मेले के दौरान हवन यज्ञ, कथा, शोभायात्रा और भगवान वामन अवतार की झांकी के दर्शन होंगे। सन्निहित सरोवर में भगवान वामन अवतार की झांकी भव्य हिंडोले (नौका) के दर्शन श्रद्धालुओं को होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed