{"_id":"610999fe8ebc3ec35b78fe07","slug":"vaccination-did-not-happen-due-to-server-shutdown-kurukshetra-news-knl787656164","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वर बंद होने से नहीं लगा टीका, लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वर बंद होने से नहीं लगा टीका, लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में सर्वर हुआ ठप, टीका लगवाने पहुंचे लोगों की उमड़ी भीड़।
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल के टीकाकरण केंद्र पर मंगलवार सुबह ही सर्वर बंद हो गया। इस दौरान टीका लगवाने पहुंचे लोगों का काफी इंतजार के बाद सब्र का बांध टूट गया। कुछ लोग जिला सिविल सर्जन के समक्ष शिकायत करने पहुंचे तो कुछ लोगों ने टीकाकरण केंद्र में हंगामा शुरू कर दिया। एक महिला तो बदसलूकी पर उतर आई और महिला वैक्सीनेटर के साथ अभद्रता की। यही नहीं, टीकाकरण केंद्र पर बार-बार अपील करने के बावजूद भी लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग की खूब धज्जियां उड़ाईं।
दरअसल, स्वास्थ्य विभाग द्वारा तय शेड्यूल के अनुसार मंगलवार को जिला अस्पताल सहित 37 टीकाकरण केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन लगाई जानी थी। हर रोज की तरह मंगलवार को भी सुबह साढ़े 8 बजे लोग टीका लगवाने के लिए भारी संख्या में जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन जब सुबह करीब साढ़े नौ बजे टीकाकरण का पोर्टल खोला तो सर्वर बंद हो गया। हालांकि इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने कुछ देर के लिए अपने मोबाइल डाटा से लैपटॉप कनेक्ट करके कार्य सुचारू करने का प्रयास भी किया, लेकिन केंद्र पर सैकड़ों की संख्या में उमड़े लोगों के सब्र का बांध टूट पड़ा और स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ बदसलूकी पर उतर आए। उधर, सर्वर बंद होने की सूचना मिलने के बाद टीकाकरण केंद्र पहुंची उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. अनुपमा सिंह फोन करके व्यवस्था बनाती जरूर नजर आईं, लेकिन शाम तक भी कोई समाधान नहीं हुआ।
बता दें कि जिला अस्पताल में उन लोगों को भी कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा रही है, जिन्होंने अभी हाल ही में विदेश जाना है। मंगलवार को भी पिहोवा, शाहाबाद, इस्माईलाबाद, थानेसर सहित जिलेभर में दर्जनों युवक और युवतियां टीका लगवाने जिला अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन काफी इंतजार के बाद जब उन्हें टीका नहीं लगा तो वे सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा से बातचीत की और जल्द टीका लगाने की अपील की, लेकिन सर्वर बंद होने के चलते ज्यादातर लोगों को बिना टीका लगवाए ही लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार एलएनजेपी अस्पताल में शाम सवा चार बजे तक भी मात्र 301 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें 231 लोगों को कोविशील्ड और 70 लोगों को कोवॉक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
किसी को देनी है परीक्षा तो किसी को जाना है विदेश
जिला सिविल सर्जन को शिकायत करने पहुंचे युवाओं ने शीघ्र कोरोना वैक्सीन लगाने की अपील की। यह वे युवक-युवतियां हैं, जिनको या तो परीक्षाएं देनी हैं या फिर इसी माह विदेश जाना है। पिहोवा से कोविशील्ड की दूसरी डोज लगवाने पहुंची काजल, अढोण से कमलजीत और अमरजीत ने बताया कि उन्होंने अभी कुछ दिन बाद विदेश जाना है, लेकिन आज वे एलएनजेपी अस्पताल में कोविशील्ड की दूसरी डोज लगवाने पहुंचे थे, लेकिन ज्यादातर युवाओं को बिना टीकाकरण कराए लौटना पड़ा।
तार कटने से बंद हुआ था सर्वर : डॉ. अनुपमा
उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. अनुपमा सिंह ने कहा कि कहीं इंटरनेट लेन की तार कटने के चलते सर्वर बंद हो गया था। उन्होंने तत्काल बीएसएनएल के एसडीओ को सूचित करा दिया था, लेकिन स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मोबाइल से इंटरनेट कनेक्ट करके काम चलाया गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर 8453 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 5334 को पहली और 3119 को दूसरी डोज लगाई गई।
आज कुरुक्षेत्र में 15 जगहों पर होगा वैक्सीनेशन का कार्य
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 4 अगस्त को कुरुक्षेत्र में 15 जगहों पर कोरोना बचाव का टीका लगाया जाएगा। उप सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा ने बताया कि मेगा वैक्सीनेशन अभियान के तहत लोगों के घरों के नजदीक स्वास्थ्य केंद्रों और विशेष शिविर लगाकर कोरोना बचाव के लिए वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। आज 18 आयु वर्ग और 45 आयु वर्ग के लोगों को एलएनजेपी अस्पताल में 2 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। इसी तरह सीएचसी पिहोवा, सीएचसी मथाना, सीएचसी बारना में भी टीकाकरण किया जाएगा। इन सभी जगहों पर कोविशील्ड का वैक्सीन लगाया जाएगा। लोगों की सुविधा के लिए सीएचसी बारना, पीएचसी गुढ़ा, पीएचसी टाटका, गांव चम्मुकलां के गुरुद्वारा साहिब में, जिला कोर्ट परिसर की लाइब्रेरी, कृष्णा नगर गामड़ी के यूपीएचसी में, अमीन रोड, शास्त्री नगर के हरिओम मंदिर के साथ-साथ सेक्टर-4 के पॉलीक्लीनिक में भी टीका लगाया जाएगा।