{"_id":"65bc19b39d69ca603b0438b4","slug":"used-to-give-certificates-on-inld-letterhead-laptop-and-two-mobile-phones-recovered-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-113004-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: इनेलो के लैटरहेड पर देते थे प्रमाणपत्र, लैपटॉप और दो मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: इनेलो के लैटरहेड पर देते थे प्रमाणपत्र, लैपटॉप और दो मोबाइल बरामद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नाम पर जाली लैटरहेड बनाकर विदेश में शरण दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजेंद्र सिंह उर्फ राजा हाल निवासी माॅडल टाउन व राहुल कुमार निवासी मुंडाखेड़ा इस एवज में लोगों से रकम ऐंठते थे। इनके कब्जे से पुलिस ने एक लैपटॉप और दो मोबाइल बरामद किए हैं।
थाना सदर में दर्ज शिकायत में इनेलो के प्रदेश युवा महासचिव सोहन लाल ने बताया था कि कुछ लोग विदेश में शरण दिलाने के लिए उनकी पार्टी के फर्जी लैटरहेड का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस संबंध में अमेरिकी दूतावास से उनको पत्र भी प्राप्त हुआ था। जांच के दौरान पता चला कि जिला अदालत के परिसर में ही कुछ लोग मिलीभगत कर खुद को पार्टी से संबंधित बताकर फर्जी लैटरहेड जारी कर रहे हैं। इस एवज में वह लोग क्षेत्र के लोगों को इनेलो के सदस्यों के रूप में विदेशों में शरण दिलाने का झांसा देते हैं। आरोपी शरण लेने वालों को किसान आंदोलन में शामिल और सत्ताधारी पार्टी का विरोधी बताकर उनकी पार्टी के जाली लैटरहेड पर प्रमाणपत्र जारी करते हैं। इस एवज में आरोपी उन लोगों से मोटी रकम वसूलते हैं। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने दो आरोपी राजेंद्र सिंह व राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
पांच दिन के रिमांड पर आरोपी
सेक्टर-सात प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप और दो मोबाइल बरामद किए हैं। इस लैपटॉप के जरिए पार्टी के जाली लैटरहेड बनाते थे। पूछताछ के लिए आरोपियों को अदालत के आदेश से पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है।