फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   UP CM Yogi Adityanath will come to Kurukshetra Shankhadhal Bhandara cm Naib Saini also attend

योगी आज हरियाणा में: कुरुक्षेत्र शंखाढाल भंडारे में आएंगे यूपी के सीएम, मुख्यमंत्री नायब सैनी भी होंगे शामिल

Mon, 28 Oct 2024 11:45 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 28 Oct 2024 11:45 AM IST
सार

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आज धर्मनगरी में पहुंचेंगे। वे बाबा डेरा गरीब नाथ सरस्वती पीठ पिहोवा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath will come to Kurukshetra Shankhadhal Bhandara cm Naib Saini also attend
सीएम योगी - फोटो : स्त्रोत- पीआर टीम

विस्तार

कुरुक्षेत्र के सरस्वती तट पर डेरा सिद्ध बाबा गरीब नाथ मठ में चल रहे तीन दिवसीय आठमान, 32 धुनी एवं शंखाढाल भंडारे में सोमवार यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शिरकत करेंगे। भंडारे और विदाई के साथ इस कार्यक्रम का समापन हो जाएगा। कार्यक्रम में सीएम योगी के आने को लेकर भाजपा कार्यकर्ता समेत शहर के लोग भी उत्साहित हैं। 
विज्ञापन


उधर, कार्यक्रम में सीएम नायब सैनी और मठ अस्थल बोहर रोहतक के महंत योगी पीर बालक नाथ एवं तिजारा राजस्थान से विधायक बालक नाथ भी शिरकत करेंगे। भंडारे में आठ मानधारी पीर, 12 रमतो जमात के महंत कृष्ण नाथ, 18 रमतो के महंत समुद्र नाथ समेत 50 हजार से अधिक संत-महात्मा हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


मठ के महंत योगी पीर शेरनाथ ने बताया कि यह कार्यक्रम मठ के ब्रह्मलीन पीर भक्ति नाथ योगी, पीर पूर्णनाथ, पीर केदारनाथ योग और पीर अक्कड़ नाथ के तर्पण के निमित्त परंपरा के अनुसार शंखाढाल भंडारा किया जा रहा है। यहां करीब डेढ़ शताब्दी के बाद यह कार्यक्रम होने जा रहा है। वहीं रविवार को भजन संध्या में भजन गायक कन्हैया मित्तल ने अपने भजनों से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed