{"_id":"61eb08a7eb8fdb4d71419770","slug":"up-bjp-president-worships-at-bhadrakali-temple-in-kurukshetra-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: भद्रकाली मंदिर में यूपी भाजपा के अध्यक्ष ने की पूजा, जीत के लिए देवीकूप की परिक्रमा कर बांधा मन्नत सूत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: भद्रकाली मंदिर में यूपी भाजपा के अध्यक्ष ने की पूजा, जीत के लिए देवीकूप की परिक्रमा कर बांधा मन्नत सूत्र
Sat, 22 Jan 2022 12:55 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:55 AM IST
सार
भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने चुनाव में जीत के लिए देवीकूप की परिक्रमा कर शक्ति त्रिशूल पर मन्नत सूत्र बांधा।
विज्ञापन
श्री देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में मुख्यातिथि स्वतंत्रदेव सिंह को मां की चुनरी भेंट करते पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में श्री देवी कूप मां भद्रकाली मंदिर में भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चुनाव में विजय के लिए श्री देवीकूप पर कमल के फूल पर विराजमान मां सती के दाएं टखने का विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया।
विज्ञापन
पानपात्र पर गुलाब रख कर पुष्पांजलि अर्पित की और श्री देवीकूप की परिक्रमा करके अपने उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की विजय कामना के लिए शक्ति त्रिशूल पर मन्नत सूत्र मौली बांधी। इसके बाद मुख्य भवन में मां भद्रकाली का षोडशोपचार पूजन व पंचामृत अर्पण किया।
विज्ञापन
उन्होंने पंचदीप पात्र से मां की आरती कर साष्टांग प्रणाम किया। पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने उन्हें मां की लाल चुनरी, तिलक, माल्यार्पण, मां भद्रकाली जी का चित्र व प्रसाद आशीर्वाद स्वरूप दिया। वहीं सेवक मंडल के सभी सदस्यों ने उनकी मंगल कामना की प्रार्थना की। इस दौरान अध्यक्ष के साथ उनके पारिवारिक सदस्य व अभिषेक सिंह भी थे।
विज्ञापन
स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि वे शक्तिपीठ में पांचवीं बार दर्शन करने आए हैं और उन्होंने हर बार जो भी मा से मांगा, वो हर बार प्राप्त हुआ है। उन्हें यहां मां के दरबार में बैठ कर अपार शांति व आनंद की अनुभूति होती है। उन्होंने बताया कि उन्हें शक्तिपीठ आने की प्रेरणा भगवान श्री कृष्ण से मिलती है, क्योंकि वे भी धर्मयुद्ध महाभारत से पूर्व पांडवों सहित मां के दरबार में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे।
पीठाध्यक्ष ने बताया कि आगामी गुप्त नवरात्रों में भी दो से 10 फरवरी तक अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मां की ज्योति प्रज्ज्वलित करेंगे। इस मौके पर मंदिर स्वागत समिति की तरफ से शिमला देवी, देवेंद्र गर्ग , रामपाल लाठर, संजीव मित्तल मौजूद रहे। भाजपा यूपी अध्यच ने मंदिर विजिटर बुक में भी अपने भावों को अभिव्यक्त किया और मंदिर में पूजा व्यवस्था की प्रशंसा की।