{"_id":"63d28d6f388a0c7dff0e1c55","slug":"unknown-vehicle-hit-two-women-riding-a-scooty-in-kurukshetra-both-died-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: कुरुक्षेत्र में स्कूटी सवार दो महिलाओं को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर ही दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: कुरुक्षेत्र में स्कूटी सवार दो महिलाओं को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर ही दोनों की मौत
Thu, 26 Jan 2023 07:56 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 26 Jan 2023 07:56 PM IST
सार
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी चालक फरार हो चुका था।
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क पर पड़ी महिलाओं की स्कूटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली नेशनल हाईवे पर कुरुक्षेत्र के शाहबाद के पास गुरुवार शाम के समय एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्कूटी पर सवार होकर दो महिलाएं शाहबाद से कुरुक्षेत्र की ओर आ रही थीं, जैसे ही वे गांव धंतोली के पास पहुंची तो एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी चालक फरार हो चुका था। दोनों महिलाओं की जानकारी जुटाने में फिलहाल पुलिस जुटी है, लेकिन शाहबाद की हेल्प हेल्पर सोसाइटी के प्रधान तिलक राज व अन्य कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और सभी ने दोनों शवों को एंबुलेंस के जरिए पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने भी हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन