फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   uniya majra village sucide case

थ्री व्हीलर में फांसी लगा युवक ने किया सुसाइड, इत्तेफाकिया रपट दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
uniya majra village sucide case
गांव दुनिया माजरा में संदिग्ध परिस्थितियों में 23 वर्षीय युवक द्वारा थ्री व्हीलर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जसविंद्र सिंह उर्फ कालू (करीब 24 साल) के रूप में हुई है जो दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था तथा एक सप्ताह पहले ही गांव में रहने के लिए आया था। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थाना झांसा प्रभारी ओमप्रकाश राणा ने बताया कि पुलिस को गांव दुनिया माजरा से सूचना मिली थी कि एक युवक ने थ्री व्हीलर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है, जिसकी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा
थाना प्रभारी ओमप्रकाश राणा ने बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थ्री व्हीलर में फंदा लगाने को लेकर गांव में हो रही चर्चा
थ्री व्हीलर में फांसी लेने की बात किसी के भी गले नहीं उतर रही। क्योंकि थ्री व्हीलर के अंदर की उंचाई मात्र तीन फुट के करीब होती है, जबकि मृतक की लंबाई इससे काफी ज्यादा है। इसी बात को लेकर गांव में चर्चा का बिषय बना है कि कहीं जसविंद्र सिंह की हत्या कर शव को थ्री व्हीलर में तो नहीं रख दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को फंदे से उतार लिया था तथा अंतिम संस्कार की तैयार कर रहे थे। अंतिम स्नान के समय किसी व्यक्ति ने उसके गले में रस्सी का निशान देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने संस्कार से पहले मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed