{"_id":"6a57f62239bb66b3b901cc3b","slug":"union-education-minister-dharmendra-pradhan-may-reach-nit-tomorrow-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-157835-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कल एनआईटी पहुंच सकते हैं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कल एनआईटी पहुंच सकते हैं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शुक्रवार को एनआईटी कुरुक्षेत्र पहुंच सकते हैं। हालिया घटनाक्रम के बाद उनका यह संभावित दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार जींद में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे केंद्रीय शिक्षा मंत्री एनआईटी में भी पहुंच सकते हैं।
जानकारी के अनुसार केंद्रीय शिक्षा मंत्री का एनआईटी में करीब एक घंटे का कार्यक्रम होगा। इस दौरान वह संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर हालिया घटनाक्रम की जानकारी ले सकते हैं।
गौरतलब है कि वर्तमान में एनआईटी में न तो बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी) के चेयरपर्सन हैं और न ही नियमित निदेशक हैं। ऐसे में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का संभावित दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, इससे पहले उनके निजी सचिव भी एनआईटी का दौरा कर चुके हैं। उधर, 16 अप्रैल को छात्रा दीक्षा दुबे की आत्महत्या के बाद हुए छात्र आंदोलन के चलते संस्थान में अनिश्चितकाल के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया था। अब 20 जुलाई से परीक्षाएं शुरू होनी हैं और छात्र दोबारा कैंपस पहुंचने लगेंगे। ऐसे में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का संभावित दौरा संस्थान के लिए अहम माना जा रहा है।