{"_id":"6a5e7ccfa067ae38cb005a99","slug":"unidentified-body-found-near-chhathi-patshahi-gurudwara-kurukshetra-news-c-45-1-kur1011-158095-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: छठी पातशाही गुरुद्वारे के पास मिला अज्ञात शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: छठी पातशाही गुरुद्वारे के पास मिला अज्ञात शव
Tue, 21 Jul 2026 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 21 Jul 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। छठी पातशाही गुरुद्वारे के पास सोमवार को एक अज्ञात युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस उसके किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत की आशंका जता रही है। अभी तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
सुभाष मंडी चौकी प्रभारी व जांच अधिकारी महेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल व शव का मुआयना किया तो प्राथमिकी दृष्टि में युवक की मौत रास्ता पार करते समय किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई प्रतीत हो रही है।
आस-पास के लोगों से पूछने पर पता चला है कि मृतक युवक कई दिन से इस क्षेत्र में लावारिस हालात में घूमता रहता था। उसके एक हाथ पर रमेश खुदा हुआ है। युवक की पहचान के प्रयास जारी है। फिलहाल पहचान न हाेने के कारण शव को लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। संवाद