{"_id":"649864b39dce2739f70dc4c3","slug":"uncle-nephew-killed-in-road-accident-in-kurukshetra-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत, ट्राले से हुई टक्कर, कार तोड़कर निकाले दोनों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत, ट्राले से हुई टक्कर, कार तोड़कर निकाले दोनों के शव
Sun, 25 Jun 2023 09:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, लाडवा, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, लाडवा, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 25 Jun 2023 09:30 PM IST
सार
हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रेम चंद शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को निकलवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसा कैसे हुआ यह अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कुरुक्षेत्र के लाडवा क्षेत्र में पिपली रोड पर गांव निवारसी के समीप रविवार देर शाम एक ट्राले व कार की भिड़ंत हो गई, जिसमें कार सवार मामा-भांजे की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों के शव बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार में फंस गए और पुलिस व राहगीरों ने कड़ी मशक्त कर कार को तोड़कर निकाले। जिसके बाद दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए लोकनायक जयप्रकाश सिविल अस्पताल कुरुक्षेत्र के मोर्चरी हाउस भेज दिए गए। ट्राला चालक फरार हो गया।
जानकारी अनुसार लाडवा की ओर से एक आल्टो कार जा रही थी तो वही पिपली की ओर से एक ट्राला आ रहा था। गांव निवारसी कॉलोनी के समीप दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दोनों शव फंस गए। इनकी पहचान गांव झिवरेहड़ी के रहने वाले विकास व उसके भांजे शगुन के रूप में हुई।
हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रेम चंद शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को निकलवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसा कैसे हुआ यह अभी जांच की जा रही है। ट्राला चालक को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा। दोनों शवों का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।