फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ultimatum of Bhakiyu to government to withdraw value cut on wheat

भाकियू का सरकार को अल्टीमेटम: कहा- शाम तक गेहूं पर वैल्यू कट का फैसला लें वापस, वीडियो की जारी

Wed, 12 Apr 2023 01:31 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 12 Apr 2023 01:31 PM IST
सार

भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने वीडियो जारी कर एलान किया है कि सरकार गेहूं की फसल पर वैल्यू कट का फैसला वापस लें। उन्होंने कहा कि किसान पहले ही दोहरी मार झेल रहा है, ऊपर से ऐसे सरकारी फरमानों से किसान और टूट जाएगा।

विज्ञापन
ultimatum of Bhakiyu to government to withdraw value cut on wheat
गुरनाम सिंह चढूनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन ने गेहूं की फसल पर वैल्यू कट को वापस लिए जाने या फिर अन्य तरीके से किसानों को राहत देने को लेकर सरकार को शाम तक का अल्टीमेटम दिया है। भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने वीडियो जारी कर एलान किया है कि शाम तक सरकार कोई कदम नहीं उठाती तो कल वीरवार से मंडियों के बाहर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा और सड़कें जाम कर दी जाएंगी।

विज्ञापन


सरकार ने स्थिति स्पष्ट नहीं की तो कल से मंडियों के बाहर लगाएंगें जाम
उन्होंने कहा कि किसान पहले ही दोहरी मार झेल रहा है, ऊपर से ऐसे सरकारी फरमानों से किसान और टूट जाएगा। उन्होंने कहा कि बेशक प्रदेश सरकार ने एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू करने का फैसला लिया था, लेकिन धरातल पर अभी तक खरीद शुरू नहीं हुई है। उन्होंने वीडियो में किसानों को 13 अप्रैल सुबह से ही कमर कसने का आह्वान किया हैं।
विज्ञापन


विपक्ष लगातार सरकार से किसानों को मुआवजा देने की बात कह रहा
चढूनी ने कहा कि प्रदेश में कुछ दिनों पहले भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई थी, जिस कारण गेहूं की फसल काफी बर्बाद हो गई है। फसल खराब होने से किसानो को भारी नुकसान हुआ है। इससे अब किसानों को आर्थिक तौर से भी काफी परेशानियों को सामना करना पड़ेगा। किसानों की फसल खराब होने का मुद्दा हरियाणा और पंजाब दोनों विधानसभा में उठा था। विपक्ष लगातार सरकार से किसानों को मुआवजा देने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी पोर्टल पर डाल दें
सरकार ने भी किसानों की समस्या समाधान करने का आश्वासन दिया था। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा था कि किसानों का जो भी नुकसान हुआ है, उसकी जानकारी वह पोर्टल पर डाल दें, ताकि उन्हें मुआवजा दिया जा सके। उन्होंने कहा कि एक ओर गेहूं की खरीद सही रूप से नहीं हो रही वहीं अब वैल्यू कट के आदेश जारी कर दिए गए हैं, जो किसी भी स्तर पर सहन नहीं किए जा सकते। इससे व्यापारियों व किसानों में कड़ा रोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed