24 घंटे में पार्क से अवैध कब्जा हटाने का दिया अल्टीमेटम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दौरान काफी बहसबाजी भी हुई और कालोनीवासियों ने खूब खरी-खरी सुनाई। कालोनी वासियों ने पार्क से अवैध कब्जा हटवाने के लिए नगर परिषद ईओ को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया और साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि कब्जा नहीं हटाया गया तो वे जाम लगाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
ज्योतिनगर में बने पार्क पर अवैध कब्जे को लेकर कालोनीवासी सीए राकेश ढल, हरदीप ढिल्लो, वीरेंद्र वालिया, जेबी गोयल आदि समेत काफी संख्या में लोग नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। उन्होंने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी एमएस जगत से मुलाकात कर पार्क पर अवैध कब्जे हटवाने की बात कही। कॉलोनी वासियों ने कहा कि न्यायालय के आदेशों के बाद भी पार्क से कब्जा नहीं हटवाया जा रहा है। अदालत के आदेश का भी नप प्रशासन पालन नहीं कर रहा है। उन्होंने नप ईओ को काफी खरी-खरी सुनाई और जमकर हंगामा किया। कॉलोनीवासियों ने ये भी आरोप लगाया कि नगर परिषद अधिकारी जानबूझ कर अदालत के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं और कालोनीवासियों को तंग किया जा रहा है। नगर परिषद के अधिकारी स्थानीय भाजपा विधायक के इशारे पर कार्रवाई करने से बच रहे हैं।
हंगामे की सूचना मिलने पर भाजपा नेता कृष्ण कुमार बजाज भी नगर परिषद में पहुंच गए। उन्होंने लोगों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उन्हें भी खरी-खरी सुनाई। काफी देर तक चली बहसबाजी के बाद कृष्ण बजाज ने लोगों को शांत किया। कॉलोनीवासियों ने नगर परिषद ईओ को पार्क से अवैध कब्जा हटवाने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया और साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर पार्क से कब्जा नहीं हटवाया तो वे जाम लगाने से भी पीछे नहीं हटेंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर परिषद प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि वे मंगलवार की शाम को पूरे शहर को साथ लेकर जाम लगा देंगे।
ज्योति नगर पार्क पर अवैध कब्जे को लेकर कुछ लोग आए थे। उन्होंने पार्क पर अवैध कब्जे हटवाने के लिए कहा है। अवैध कब्जों को जल्द हटवा दिया जाएगा। -एमएस जगत, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, थानेसर।