{"_id":"62cc776c0cfbb520ab7cff12","slug":"two-youths-set-fire-to-readymade-clothes-shop-kurukshetra-news-knl1143488105","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडीमेड कपड़ों की दुकान में दो युवकों ने लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेडीमेड कपड़ों की दुकान में दो युवकों ने लगाई आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटा बाजार में रेडीमेड कपड़ों की दुकान में रविवार देर रात दो युवकों ने आग लगा दी। आग लगाने के बाद इन युवकों ने अपने मोबाइल में इसका वीडियो भी बनाया है। यह पूरा मामला साथ लगती दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। दुकानदार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
दुकानदार सुनील कुमार ने बताया कि रात को वह अपनी दुकान को ठीक से बंद कर कर गया था। देर रात उसे सूचना मिली कि उसकी दुकान में आग लगी है। सूचना पाकर दमकल विभाग के कर्मी भी मौके पर पहुंचे तथा आग पर काबू पा लिया, मगर तब तक लाखों रुपये का कपड़ा जलकर राख हो गया।
सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो देखा कि दो युवक रात 12:23 पर उसकी दुकान के बाहर आए और एक डिब्बे से कोई केमिकल शटर के नीचे से डाल दिया। इसके बाद माचिस की तीली डाल कर उसमें आग लगा दी। आरोपियों ने अपने मोबाइल में आग लगने की वीडियो भी बनाई है। उसे शक है कि आरोपियों ने किसी के कहने पर वारदात को अंजाम दिया है। वह उन दोनों ही युवकों को भी नहीं पहचानता। घटना से मार्केट के दुकानदार भी रोष जता रहे हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।