फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two youths cheated an electric shopkeeper

Kurukshetra News: बिजली दुकानदार को दो युवकों ने लगाया चूना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Two youths cheated an electric shopkeeper
कुरुक्षेत्र। ऑनलाइन भुगतान कर दिए जाने का झांसा देकर बाइक सवार दो युवकों ने एक दुकानदार को हजारों का चूना लगा दिया। पुलिस को दी शिकायत में कैलाश नगर के रहने वाले रामपाल ने बताया कि सुंदरपुर पुल के पास उनकी बिजली की दुकान है। उनके पास बाइक सवार दो युवक आए और 11 हजार रुपये के बिजली तारों के बंडल ले लिए। एक युवक बंडल लेकर दुकान से बाहर निकल गया तो दूसरे ने कहा कि वे ऑनलाइन भुगतान कर रहे हैं। आरोपी युवक ने मोबाइल भी दिखाया और कुछ ही पलों में वह वहां से चला गया। उसने अपना बैंक खाता देखा तो उसमें भुगतान नहीं आया था। आरोपियों की तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed