फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two youths caught by police, smack recovered

Kurukshetra News: दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़े, स्मैक बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Two youths caught by police, smack recovered
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस ने अलग-अलग जगह से दो आरोपियों को 17.15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मोंटी निवासी रविदास कॉलोनी लाडवा से आठ ग्राम और व गुरप्रीत सिंह उर्फ काकू निवासी हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी शाहाबाद के कब्जे से 9.15 ग्राम स्मैक बरामद हुई। अदालत के आदेश से दोनों आरोपी कारागार भेज दिए।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम लाडवा बस अड्डे के पास गश्त कर रही थी। तभी पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि मोंटी हिनौरी चौक के पास स्मैक बेचने के लिए आएगा। सूचना पर टीम ने हिनौरी चौक के पास निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद इंद्री रोड रविदास मंदिर की तरफ से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। टीम ने उसे काबू कर पूछताछ के बाद उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से आठ ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध थाना लाडवा में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। दूसरे मामले में एएनसी टीम को शाहाबाद के लाडवा चौक के पास गश्त करते हुए सूचना मिली कि गुरप्रीत सिंह अपने घर के पास पार्क में स्मैक बेचता है। सूचना पर पुलिस टीम ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी शाहाबाद के पास निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद टीम ने पार्क के पास से युवक को काबू कर उसके कब्जे से 9.15 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध थाना शाहाबाद में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed