{"_id":"61cf48ab1a361152df6702e0","slug":"two-women-involved-in-woman-s-murder-arrested-kurukshetra-news-knl945842156","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या में शामिल दो महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हत्या में शामिल दो महिलाएं गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब वासी महिला के सिर व कमर में हथौड़ा मारकर हत्या कर सबूत मिटाने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों महिला आरोपी रीना व चिनिया वासी रोडीकूट मोहल्ला पटियाला (पंजाब) को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। महिला रीना हत्याकांड के मास्टरमाइंड राजेश कुमार की पत्नी है। वहीं चिनिया राजेश कुमार की पड़ोसन है।
महिला रीना व चिनिया दोनों इस हत्याकांड में शामिल है। पुलिस के मुताबिक अन्य कई लोग इस हत्याकांड में शामिल है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि 23 दिसंबर को थाना सदर पिहोवा पुलिस को पंजाब बॉर्डर ट्यूकर से एक प्लास्टिक के कट्टे में महिला का शव बरामद हुआ था, जिसका गला व हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे।
वहीं महिला के चेहरे को नष्ट किया गया था ताकि उसकी शिनाख्त न हो। इस मामले में पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से महिला की स्कूटी व वारदात में इस्तेमाल कार व हथियार हथौड़ा बरामद कर आरोपी को अदालत से चार दिन के रिमांड पर लिया था। गहनता से जांच करते हुए पुलिस महिला की हत्या में शामिल दो अन्य महिला आरोपी रीना व चिनिया को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को एक दिन के रिमांड पर लिया है तथा मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
थाना सदर पिहोवा प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि मुख्य हत्यारोपी राजेश कुमार की तरह उसकी पड़ोसन चिनिया ने भी महिला से करीब ढाई लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। वह भी इस रकम को चुकाना नहीं चाहती थी। इसलिए उन्होंने आशा रानी की हत्या करने की योजना बनाई थी।