फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   two thief accuse arrest

बोलेरो और घर से एसी की वायर चोरी करने के दो आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
two thief accuse arrest
जिला पुलिस ने बोलेरो गाड़ी एवं घर से एसी की तार चोरी करने के आरोप में रणधीर सिंह उर्फ धीरा पुत्र रामकुमार वासी सोथा जिला कैथल और एसी की वायर चोरी करने के आरोप में विकास उर्फ विक्की पुत्र राम प्रसाद वासी कृष्णा नगर गामड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 27 जुलाई को अशोक कुमार पुत्र करनैल सिंह वासी हरिगढ़ भौरख, डेरा पटेल नगर पिहोवा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसकी बलेरो गाड़ी को गऊ शाला रोड पर बने गोदाम के बाहर खड़ी की थी। अगली सुबह जब उसने देखा कि उसकी गाड़ी वहां से गायब मिली।
विज्ञापन

जांच अधिकारी बलदेव सिंह को गुप्त सूचना मिली कि बोलेरो गाड़ी चोरी करने का आरोपी रणधीर सिंह उर्फ धीरा पुत्र रामकुमार वासी सोथा जिला कैथल है, जो इस समय चोरी के एक मामले में जिला कैथल कारागार में बंद है। जिसको एक दिन के प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ कि उसने स्वीकार कि वह चोरी करने का आदि है। उसने गाडी चोरी के बाद वह गांव रसीना में इन्वर्टर-बैटरी की एक दुकान में चोरी की थी, जिसको पूंडरी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के दौरान उसने बोलेरो गाड़ी कैथल पुलिस को बरामद करवा दिया था।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य मामले में 8 अगस्त 2020 को कुलविंद्र सिंह वासी झींझरपुर ने थाना कृष्णा गेट पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि वह कृष्णा नगर गामडी की एक कोठी में काम कर रहा था। उस कोठी में एसी व वाईरिंग दोनों ही फिटिंग हो चुकी थी। 29 जुलाई की रात को कोई अज्ञात व्यक्ति कोठी से एसी की वायरिंग चोरी करके ले गया है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। अपराध शाखा-2 के हवलदार सतनाम सिंह, ललीत और लखन सिंह की टीम अमीन रोड पर गश्त पर थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली की कृष्णा नगर गामड़ी में कोठी से एसी की वायरिंग चोरी करने का आरोपी इस समय नजदीक ब्रह्मा मंदिर पर कहीं जाने के लिए किसी का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर विकास उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जिला कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed