फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two roads to be built with waste plastic technology, Kurukshetra

वेस्ट प्लास्टिक तकनीक से बनेंगी दो सड़कें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Two roads to be built with waste plastic technology, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पिहोवा में पंजाब की तरफ जाने वाली ग्रामीण क्षेत्र की दो सड़कों को आधुनिक तकनीक से बनाने की स्वीकृति जारी की है। इनके लिए सरकार ने आठ करोड़ 10 लाख 86 हजार रुपये का बजट भी जारी किया है। इन दोनों सड़कों की लंबाई करीब 20 किलोमीटर है। इन सड़कों को वेस्ट प्लास्टिक तकनीक से तैयार किया जाएगा। इनके निर्माण से पंजाब बॉर्डर पर लगने वाले एक दर्जन से ज्यादा गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा।
टीकरी स्थित अपने आवास पर बातचीत करते हुए खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीणों की लंबे समय से मांग थी कि बाखली और तंगौली की तरफ से पंजाब बॉर्डर को जाने वाली सड़कों का नवनिर्माण किया जाए। इन दोनों सड़कों को बनाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पास भेजा गया था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयास से पिहोवा हल्के की पंजाब को जाने वाली दो सड़कों को पीएम ग्राम सड़क योजना में शामिल करके बाकायदा निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति भी प्रदान की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गुमथला गढू, बाखली रोड से पंजाब बॉर्डर वाया इस्हाक-कराह साहिब वाया अधोया सड़क को बनाने की मंजूरी दी है। इस सड़क का 5.520 किलोमीटर लंबाई का निर्माण किया जाएगा। इस पर एक करोड़ 54 लाख 74 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस्हाक से तंगौली अप टू पंजाब बॉर्डर, जखवाला वाया बाखली, मोहनपुर, कलसा, ट्यूकर, जखवाला तक करीब 15 किलोमीटर लंबी सड़क पर छह करोड़ 56 लाख 12 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। दोनों सड़कों के रखरखाव के लिए 56 लाख 77 हजार रुपये की राशि का अतिरिक्त प्रावधान भी किया है। इन दोनों सड़कों को वेस्ट प्लास्टिक तकनीकी और सीसी ब्लॉक का प्रयोग करके तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed