फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two people including mason died in road accident

Kurukshetra News: सड़क हादसे में राजमिस्त्री सहित दो लोगों की मौत

Fri, 05 Jan 2024 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 05 Jan 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Two people including mason died in road accident
कुरुक्षेत्र। शहर के अलग-अलग जगह पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। लाला राम 43 निवासी पटियाला बैंक कॉलोनी अपने भतीजे के साथ स्कूटी पर पिपली जा रहे थे। सुंदरपुर पुल के नजदीक टाटा ऐस की टक्कर से लाला राम की मौत हो गई। उधर, बाबैन में मछरौली मोड़ के पास बेकाबू होकर कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार गुरशरण सिंह निवासी जालखेड़ी की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पटियाला बैंक कॉलोनी निवासी राखी ने थाना सदर थानेसर को दी शिकायत में बताया कि उसका पति लाला राम राजमिस्त्री का काम करता था। शाहाबाद से उसका भतीजा जोगिंद्र उनसे मिलने आया हुआ था। जोगिंद्र के साथ उसका पति लाला राम अपनी स्कूटी पर पिपली जा रहे थे। सुंदरपुर पुल के नजदीक टाटा ऐस(छोटा हाथी) ने उनकी स्कूटी को साइड मार दी। इस हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसके पति को करनाल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते हुए उसके पति की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पेड़ से टकराई कार
उधर, थाना शाहाबाद पुलिस को दिए बयान में भूपेंद्र सिंह निवासी जालखेड़ी ने बताया कि उसका छोटा भाई गुरशरण अपना निजी काम निपटाकर अपनी कार में घर लौट रहा था। वह भी उसके पीछे अपनी बाइक पर आ रहा था। जैसे ही गुरशरण मछरौली मोड़ के नजदीक पहुंचा तो उसकी कार के आगे अचानक बेसहारा पशु आ गया। उसे बचाने के चक्कर में उसके भाई की कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में उसका भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसने राहगीरों की मदद से अपने भाई को एंबुलेंस से शाहाबाद के अस्पताल में पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान उसके भाई की मौत हो गई। पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed