फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   two miscreant and land lord arrested

दो इनामी मोस्ट वांटेड बदमाश और मकान मालिक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
two miscreant and land lord arrested
कुरुक्षेत्र। बदमाशों से बरामद हथियार व कारतूस दिखाती अंबाला एसटीएफ टीम। - फोटो : Kurukshetra
आजाद नगर में शनिवार देेर शाम गिरफ्तारी के लिए पहुंची अंबाला एसटीएफ टीम पर दो इनामी मोस्ट वांटेड बदमाशों ने फायरिंग की। जिससे कॉलोनी के लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि बाद में पुलिस टीम ने दोनों बदमाशों सहित उनको शरण देने वाले मकान मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच पिस्टल और कुछ कारतूस भी बरामद किए है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आजाद नगर निवासी अमन कौशिक के मकान में अंबाला निवासी विक्की उर्फ लाला व विरेंद्र शर्मा उर्फ बंटी पहलवान पिछले 10 दिन से रह रहे थे। दोनों पर कई जिलों में लूट, हत्या व हत्या के प्रयास जैसे संगीन अपराध के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ है। एसटीएफ अंबाला यूनिट के प्रभारी डीएसपी कुलभूषण को सूचना मिली कि दोनों बदमाश कुरुक्षेत्र के आजाद नगर में अपने दोस्त अमन कौशिक के घर में मौजूद हैं। पुलिस टीम दो-तीन दिन से दोनों की हरकतों पर नजर रखे हुए थी। शनिवार को टीम को पुख्ता जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने कृष्णा गेट थाना प्रभारी सुनील दत्त को साथ लेकर मकान पर छापामारी की। जैसे ही बदमाशों को पुलिस के आने के की भनक ली दोनों बदमाशों ने मौके से भागने की कोशिश की। इस दौरान दोनों बदमाशों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए एसटीएफ टीम पर फायर भी किया। बाद में पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया । उधर, पिछले कई दिनों से दोनों मोस्ट वांटेड विक्की उर्फ लाला व विरेंद्र शर्मा उर्फ बंटी पहलवान आजाद नगर में मौजूद थे, लेकिन पुलिस के खुफिया तंत्र उनके बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया। वहीं लोगों का कहना है कि ऐसे में बदमाश किसी भी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते थे। समय रहते पुलिस ने कार्रवाई करके उनको दबोच लिया। कृष्णा गेट थाना पुलिस पुलिस प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि मामले में कार्रवाई एसटीएफ टीम ने की है। तीनों को एसटीएफ टीम अंबाला ले गई है, जहां उनसे पुलिस पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed