फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two bike-riding accused arrested with bags worth two lakh rupees

दो लाख रुपये के चिट्टे के साथ बाइक सवार दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Two bike-riding accused arrested with bags worth two lakh rupees
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की टीम ने चिट्टे के साथ बाइक सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी किशनगढ़ रोड पर चलते-फिरते ग्राहकों को चिट्टा बेचने आए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों से 40 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी अमित व कमलजीत उर्फ लक्की वासी शाहाबाद को अदालत के आदेश पर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

एएनसी के प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम लैंडमार्क चौक शाहाबाद के पास गश्त कर रही थी। तभी टीम को सूचना मिली कि अमित व कमलजीत चिट्टा बेचने का धंधा करते हैं। वह आज भी बाइक पर लक्की कॉलोनी की तरफ से किशनगढ़ रोड पर सतलुज स्कूल के पास चलते-फिरते ग्राहकों को चिट्टा बेचने के लिए आएंगे।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस टीम ने शाहाबाद के डीएसपी रणधीर सिंह को साथ लेकर किशनगढ़ रोड पर सतलुज स्कूल के पास नाकाबंदी करके नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को बाइक पर दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। शक होने पर टीम ने उनको रोककर तलाशी ली। इस पर उनके कब्जे से 40 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों के विरुद्ध थाना शाहाबाद में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके दोनों गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है ताकि सप्लायर तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिट्टे के साथ आरोपी दबोचा
एक अन्य मामले में राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कुरुक्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक केवल सिंह ने बताया कि पुराने बस अड्डे थानेसर के पास गश्त के दौरान टीम को सूचना मिली कि रविंद्र सिंह वासी समाना बाहु (करनाल) अपनी बिना नंबर की बाइक पर विश्वकर्मा चौक के पास एक निजी अस्पताल के सामने बनी पार्किंग में चिट्टा बेचने के लिए खड़ा है। टीम ने छापामारी करके आरोपी रविंद्र सिंह को काबू करके उससे चार ग्राम पांच मिलीग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed