फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two arrested with 17.03 grams of chitta in two separate cases

Kurukshetra News: दो अलग-अलग मामलों में 17.03 ग्राम चिट्टा के साथ दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with 17.03 grams of chitta in two separate cases
कुरुक्षेत्र। थाना केयूके और कृष्णा गेट पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से कुल 17.03 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने पहली कार्रवाई की जानकारी दी। थाना कृष्णा गेट की पुलिस चौकी सुभाष मंडी टीम ने रेलवे रोड थानेसर स्थित रजत वर्मा के मकान पर दबिश दी। वहां से 7.03 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ और रजत वर्मा को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। दूसरी कार्रवाई में थाना केयूके की थर्ड गेट चौकी टीम को सूचना मिली। दीदार नगर निवासी रोहताश स्कूटी पर चिट्टा बेचने की फिराक में था। टीम ने पिहोवा रोड स्थित नरकातारी रोड के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 10 ग्राम चिट्टा मिला और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed