फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two arrested including woman on charges of cheating, Kurukshetra

धोखाधड़ी की आरोप में महिला समेत दो काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including woman on charges of cheating, Kurukshetra
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सीआरपीएफ के जवान को लोन दिलवाने के बहाने साढ़े 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कॉल करके शिकायतकर्ता को अपने जाल में फंसाया था। पुलिस ने आरोपी ऋषिकेश तिवारी हाल वासी जनता फ्लैट नया खंड द्वितीय इंद्रापुरम गाजियाबाद और कोमल वासी जनता मजदूर कॉलोनी न्यू जफराबाद भजनपुरा उत्तर पूर्वी दिल्ली को अदालत में पेश करके पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने बताया कि तीन मार्च को सिंदर पाल वासी गुमथला गढू ने थाना सदर पिहोवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि वह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में तैनात है। वह अपनी 98वीं बटालियन के साथ कश्मीर के कुपवाड़ा में ड्यूटी पर है। एक दिन उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने अपना नाम मनीष कुमार बताया था।
विज्ञापन

उसने बताया कि वह एक निजी कंपनी से बोल रहा है और लोन दिलाने का काम करता है। वह उसकी बातों में आ गया और उसके कहे अनुसार उसे जरूरी कागजात भेजे थे। उसके बाद उसने उससे अलग-अलग खातों में 14,46,622 रुपये जमा कराए थे, मगर न तो उसे कोई लोन दिलाया और न ही उसके पैसे वापस किए थे। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच साइबर सेल को दी थी। मामले की जांच करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी ऋषिकेश तिवारी व कोमल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत के आदेश पर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed