फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two arrested including supplier with hemp leaves

एक किलो 300 ग्राम गांजा पत्ती के साथ सप्लायर सहित दो काबू, भेजे जेल 19-23-53

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including supplier with hemp leaves
एएनसी की टीम ने एक व्यक्ति को एक किलो 300 ग्राम गांजा पत्ती के साथ काबू किया। आरोपी अपने घर से गांजा पत्ती बेचने जा रहा था। एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम पुराने बस अड्डे के पास गश्त कर रही थी। उसी समय टीम को गुप्त सूचना मिली कि सोनू गांजा पत्ती बेचने का धंधा करता है। वह आज भी अपनी कॉलोनी से कंडा चौक पर चलते फिरते ग्राहकों को गांजा पत्ती बेचने के लिए आएगा। सूचना पर टीम ने राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के प्रिंसिपल सचिंद्र कुमार को साथ लेकर कंडा चौक के पास नाकाबंदी करके नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को एक व्यक्ति अपने हाथ में एक पॉलीथिन लेकर आता हुआ दिखाई दिया। शक के आधार पर टीम ने आरोपी को काबू करके तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक किलो 300 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह गांजा पत्ती मोनू से खरीदी थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सप्लायर मोनू को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed