फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two arrested including sawdust supplier, Kurukshetra

चूरापोस्त सप्लायर समेत दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including sawdust supplier, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस ने चूरा पोस्त सप्लायर और अफीम रखने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 12 अप्रैल को 15 किलो 200 ग्राम चूरा पोस्त के साथ पकड़े गए आरोपी ट्रक चालक रिंपल सिंह व कवंलजीत वासी रूडकी थाना बाबैन (कुरुक्षेत्र) क्लीनर को काबू किया था।
दोनों आरोपी मध्य प्रदेश, राजस्थान महाराष्ट्र से सामान के साथ चूरा पोस्त लेकर हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में सप्लाई करते थे। गुप्त सूचना पर सीआईए-दो की टीम ने इंद्री रोड लाडवा से दोनों आरोपियों को चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार करके अदालत से सात दिन के रिमांड पर लिया था। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने तीसरे आरोपी चूरा पोस्त सप्लायर उमेद सिंह उर्फ महेश वासी मकाना जिला राजसमंद (राजस्थान) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चार हजार रुपये बरामद करके अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन

उधर, अन्य मामले में एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम शरीफगढ़ जीटी रोड पुल के नीचे गश्त कर रही थी कि टीम को गुप्त सूचना मिली कि बलबीर सिंह उर्फ बीरा वासी डेरा बकाना (कुरुक्षेत्र) अफीम बेचता है। वह आज भी टी प्वाइंट बकाना से जीटी रोड पर ग्राहकों को अफीम बेचने आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर टीम ने बकाना टी प्वाइंट पर नाकाबंदी करके नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया, जिसे टीम ने काबू करके पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 50 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध थाना शाहाबाद में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी बलबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed