फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   two arrested in allegation of given threat and beat someone

मारपीट करके जान से मारने की धमकी देने के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
two arrested in allegation of given threat and beat someone
दो अलग-अलग मामले में पुलिस ने मारपीट करके जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि निर्मल सिंह पुत्र फूल सिंह वासी कलावड़ (अंबाला) ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह गोरखनाथ मंदिर इस्माईलाबाद में दुकान किराए पर लेकर मोबाइल रिपेयर का काम करता है। करीब दो महीने पहले उसका पड़ोसी मनीष कुमार, जोगिंद्रसिंह व चरणजीत सिंह के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। तब उन दोनों पक्ष का समझौता हो गया था, लेकिन मनीष व संदीप इस बात को लेकर उसके पिता से रंजिश रखे हुए थे। इसी रंजिशन वे उसके साथ गाली-गलौच भी किया करते थे। 29 जून को वह अपनी दुकान में बैठा हुआ था। उसी समय संदीप व मनीष अपने 2-3 अन्य साथियों के साथ कार में सवार होकर हथियारों के साथ वहां आए। उन्होंने उसकी दुकान में घुस कर उसके साथ मारपीट करते हुए दुकान में तोड़फोड़ की और गल्ले से पैसे भी निकला लिए। शोर सुनकर जब आसपास के लोग एकत्रित हुए सभी हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए कार में सवार होकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी मनीष कुमार उसके घर पर छापामारी करके गिरफ्तार कर लिया है। अन्य मामले में पुलिस सुखबीर सिहं पुत्र सरदारा सिंह वासी गांव मछरौली ने थाना शाहबाद में दर्ज शिकायत में बताया कि वह खेती बाडी का काम करता है। एक जुलाई को वह रात के समय अपने घर के बाहर आंगन में सोया था। इसी दौरान जब वह किसी के पैरों की आहट सुनकर उठा तो उसी के गांव के सुखदेव सिंह ने उस पर गंडासी से हमला करने की कोशिश की, लेकिन उसके शोर मचाने पर उसके भाई व पिताने उसे काबू कर लिया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी सुखदेव सिंह को उसके घर पर छापामारी करके गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed