फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two arrested for cheating 2.5 lakhs in the name of sending them to Canada

कनाडा भेजने के नाम पर ढाई लाख की धोखाधड़ी के दो एजेंट गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for cheating 2.5 lakhs in the name of sending them to Canada
छह माह पहले विदेश भेजने के नाम पर ढाई लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने दो एजेंटों को काबू किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने 25 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी सुनील व संजीव वासी बुडिया (यमुनानगर) को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है। एजेंटों ने 10 लाख रुपये लेकर युवक को कनाडा भेजने का आश्वासन दिया था। उन्होंने अलग-अलग किस्तों में तीन लाख रुपये भी लिए थे।
विज्ञापन

सुरेंद्र पाल वासी नानकपुरा ने 18 दिसंबर 2021 को थाना शहर पिहोवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि वह अपने बेटे हरविंद्र सिंह को विदेश भेजना चाहता था। कनाडा भेजने के लिए उसकी एजेंट सुनील, इसकी पत्नी व संजय के साथ 10 लाख रुपये में बातचीत तय हुई थी। उनकी बातों में आकर उसने बेटे का पासपोर्ट व अलग-अलग किस्तों में तीन लाख रुपये नकद दिए थे। उन्होंने उसके बेटे को कनाडा नहीं भेजा था, जिस पर उसने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे तो उसे दो लाख रुपये के चेक दिए तथा बकाया एक महीने तक मौखिक तौर देने इकरार किया था। उसने चेक बैंक में लगाए तो चेक बाउंस हो गए थे। 12 जून को उनको 2.60 लाख रुपये में पंचायती फैसला हो गया था, जिसके तहत तीन किस्तों में पैसे देना तय हुआ था। फैसले के अनुसार उन्होंने उसको 50-50 हजार के दो चेक व एक चेक एक लाख 60 हजार रुपये का दिया था। उन्होंने पहली किस्त 50 हजार रुपये तो दे दिए थे, मगर बकाया वापस नहीं दिए थे। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने दो आरोपी सुनील व संजीव उर्फ संजय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी सुनील के कब्जे से 15 हजार रुपये व संजीव के कब्जे से 10 हजार रुपये बरामद किए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed