फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two accused of stealing car arrested

Kurukshetra News: कार चुराने के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Two accused of stealing car arrested
कुरुक्षेत्र। दो महीने पहले कार चुराने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जगजीत सिंह उर्फ टैन्ना हाल निवासी रुपाना जिला मुक्तसर साहिब व रमन कुमार उर्फ रुमानी निवासी गुरुहरसहाय जिला फिरोजपुर पंजाब को अदालत से पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

थाना इस्माईलाबाद में 21 नवंबर को दर्ज शिकायत में कर्मबीर निवासी अजरावर (माजरी) ने बताया कि वह ट्रक चलाता है। 20 नवंबर को वह अपना ट्रक लेकर करनाल गया था। उसकी ऑल्टो कार उसके घर के सामने ही खड़ी थी। अगली सुबह करीब पौने पांच बजे सैनी माजरा टोल प्लाजा पर उसकी कार पर लगे फास्ट टैग से पैसे कट गए थे। उसने अपने परिवार से कार के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि उसकी कार चोरी हो गई थी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी जगजीत सिंह व रमन कुमार को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। अदालत से दोनों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है तथा मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed