फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two accused in Shivam murder case arrested after six days

Kurukshetra News: शिवम हत्याकांड के दो आरोपी छह दिन बाद गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Two accused in Shivam murder case arrested after six days
कुरुक्षेत्र। गत सप्ताह भगवान परशुराम कॉलेज में चाकू मारकर छात्र शिवम की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी जितेंद्र राणा उर्फ जीतू निवासी ज्योति नगर व कर्ण उर्फ अत्तु हाल निवासी गणेश कॉलोनी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। हालांकि अभी अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि चार अक्तूबर को कॉलेज में गाली देने के विवाद में आरोपी जितेंद्र राणा और कर्ण ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिवम को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर में चार अक्तूबर को दर्ज शिकायत में अधिवक्ता नवीन कुमार ने बताया था कि बुधवार को वह अपने छोटे भाई शिवम और उसके दोस्त विशनु, अनुज, मोहित, भूमित, कर्ण व वैभव के साथ कॉलेज की कैंटीन के पास बैठकर बातचीत कर रहा था। कुछ ही देर बाद जितेंद्र राणा, वंश, चेतन, कृष वर्मा ने अपने अन्य साथियों के साथ उनके साथ बेटे भूमित को गाली दी थी। उसके भाई शिवम ने गाली देने का विरोध किया था। इससे आरोपियों ने तैश में आकर शिवम पर हमला कर चाकुओं से हमला कर जख्मी कर दिया था। खून से लथपथ शिवम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया तो उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। शिकायत पर पुलिस ने जितेंद्र राणा, वंश, चेतन, कृष वर्मा को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामले की जांच सीआईए-दो को सौंपी गई थी।
विज्ञापन



बरामदगी के लिए आरोपी रिमांड पर
सीआईए-दो के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि आरोपी जितेंद्र राणा व कर्ण को कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत के आदेश से चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया ताकि वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया जाएगा। वहीं टीम अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed